फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dispute in front of Congress observer who came to give advice to end factionalism

Charkhi Dadri News: गुटबाजी खत्म करने की नसीहत देने पहुंचीं कांग्रेस पर्यवेक्षक के सामने ही तकरार

Sun, 08 Jun 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 08 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dispute in front of Congress observer who came to give advice to end factionalism
चरखी दादरी। गुटबाजी के कारण हम इस बार चौधर अपने हाथों से गंवा बैठे हैं। इस बार हमें संगठन बनाना है। मिलकर अपनी पार्टी के हित में काम करना है। ये बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी ने रविवार को शहर के विश्राम गृह में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से कहीं। उधर, प्रेसवार्ता के दौरान बैठने को लेकर चार लोगों में तकरार हो गई। मीडिया का नाम लेने पर वे चुप हुए।
विज्ञापन


कांग्रेस ने संगठन बनाने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके लिए पार्टी 30 जून तक हरियाणा में जिलाध्यक्ष नियुक्त करेगी। रविवार को राजस्थान के मंडावा से विधायक और राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी दादरी में कार्यकर्ताओं को नसीहत देने पहुंचीं। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। बैठक में पीसीसी पर्यवेक्षक जगदीश यादव व लाल बहादुर खोवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में राहुल गांधी की कांग्रेसियों को नसीहत के बाद हुई पहली बैठक में रीटा चौधरी ने पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से मंथन किया। उन्होंने कहा कि गत वर्ष हुए चुनाव में हरियाणा में काफी गुटबाजी देखने को मिली। इसका असर यह हुआ कि चुनाव में चौधर कांग्रेस के हाथ से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक के समक्ष कांग्रेसियों में हुई तकरार
प्रेसवार्ता के समय पर्यवेक्षक ने सभी को कुछ देर के लिए बाहर जाने के लिए कहा। इस दौरान पूर्व विधायक व भिवानी के कार्यकर्ता मौजूद थे। पीसी में बैठने के लिए सभी चौधर करने लगे। इस दौरान चार लोगों में वहां मौजूद रहने के लिए तकरार हो गई। दो मिनट चली तकरार को पर्यवेक्षक रीटा चौधरी ने शांत कराया। मीडिया का नाम लेने पर सभी चुप हुए। गुटबाजी खत्म करने की नसीहत देने आईं पर्यवेक्षक को दादरी के कार्यकर्ताओं ने गुटबाजी की झलक दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed