{"_id":"642f0d5f4321bdce180f84df","slug":"dispute-between-two-parties-police-registered-cross-case-charkhidadri-news-c-21-1-99684-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो पक्षों के बीच हुए विवाद, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो पक्षों के बीच हुए विवाद, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
Thu, 06 Apr 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस बयान में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। एक पक्ष ने जहां महिला के साथ अश्लील हरकत और मारपीट करने का आरोप लगाया है तो दूसरे पक्ष से घायल युवक ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। अचीना ताल चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में एक पक्ष से घायल युवक ने बताया कि वो, उसकी मां और दोस्त उनके खेत में गेहूं काट रहे थे। कुछ देर में उसे मां की आवाज सुनाई दी। जब वो खेत में ही अपनी मां के पास पहुंचा तो एक शख्स उसकी मां का मुंह दबाकर अश्लील हरकत कर रहा था। उसने विरोध किया तो उक्त शख्स ने उससे मारपीट की। उसके दोस्त ने उसे आरोपी से छुड़वाया। इसके बाद आरोपी स्कूटी लेकर भाग गया। फिर उन्होंने 112 पर सूचना दी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाद में उसे बौंदकलां सीएचसी में ले जाया गया और वहां से उसे दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
वहीं, दूसरे पक्ष से घायल व्यक्ति ने बताया कि वो खेत में बरसम लेने गया था। वहां दो युवक उनकी खेत का डोला काटते मिले। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और इसके बाद अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। उसे उपचार के लिए बौंदकलां सीएचसी ले जाया गया और वहां से दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। उसके बयान पर पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।