{"_id":"64496e0aa44387a0930afdac","slug":"dispute-between-two-parties-over-breaking-boundary-wall-and-gate-6-injured-case-filed-against-15-charkhidadri-news-c-21-1-116467-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चहारदीवारी और गेट तोड़ने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, 6 घायल, 15 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चहारदीवारी और गेट तोड़ने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, 6 घायल, 15 पर केस दर्ज
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव महराणा में मंदिर के समीप चहारदीवारी और गेट तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सदर थाना पुलिस ने दोनों घायल पक्ष के बयान दर्ज कर 15 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में एक पक्ष से घायल अशोक ने बताया कि उनके मकान के पास उसकी मौसी का हनुमानजी का मंदिर है। मंदिर के समीप चहारदीवारी करने के साथ एक पक्ष ने गेट लगवा दिया, जिससे रास्ता बंद हो गया। 23 अप्रैल को उसकी मौसी ने रास्ता खोलने के लिए चहारदीवारी गिरा दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने उनसे मारपीट की जिसमें अशोक, बिमला और सतीश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
वहीं, दूसरे पक्ष से घायल प्रदीप का आरोप है कि वो अपने पुश्तैनी मकान को संभालने जा रहे थे और उसी दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रदीप के अलावा रामरति और हुक्म सिंह का चोटें लगी। प्रदीप के अनुसार 23 अप्रैल को दीवार तोड़ने की शिकायत उसने सदर थाने में दी थी। चहारदीवारी और गेट उन्होंने पंचायत के फैसले अनुसार लगवाया था, जिसे दूसरे पक्ष ने तोड़ दिया। प्रदीप के बयान पर सदर थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महराणा गांव में हुए विवाद में दोनों पक्षों के बयान पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल, सदर थाना