{"_id":"69e3c4dc0e3e9e44230a2f88","slug":"disgruntled-by-the-lack-of-timely-lifting-commission-agents-and-farmers-staged-a-sit-in-protest-outside-the-market-committee-office-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-154095-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: समय पर उठान न होने से क्षुब्ध आढ़तियों, किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर बैठकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: समय पर उठान न होने से क्षुब्ध आढ़तियों, किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर बैठकर जताया विरोध
Sat, 18 Apr 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर बैठकर विरोध जताते आढ़ती।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर की अनाज मंडी में गेहूं की आवक व खरीद में तेजी के बावजूद उठान नहीं होने से भड़के आढ़तियों और किसानों ने शनिवार दोपहर बाद स्थानीय मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने जमकर विरोध जताया। आढ़तियों ने उठान एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि गेहूं उठान में काफी देरी की जा रही है जिससे मंडी परिसर गेहूं से अटा पड़ा है। फसलों का उठान न होने से किसान भुगतान राशि के लिए लगातार दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं।
आढ़तियों के विरोध की सूचना मिलते ही नगराधीश, डीएफएससी, हैफेड डीएम व अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। आढ़तियों ने अधिकारियों के समक्ष उठान एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने व समय पर गेहूं का उठान करने की मांग रखी। इस दौरान आढ़तियों ने करीब दो घंटे तक मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर विरोध जताया।
मौके पर पहुंचे नगराधीश सुभाष चंद्र, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक नीतू, हैफेड जिला प्रबंधक पुनीत पंघाल ने आढ़तियों से बात की। आढ़तियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से मंडी में खरीदे गए गेहूं का उठान नहीं हो रहा है जिससे मंडी परिसर में अन्य गेहूं डालने के लिए जगह नहीं बची है। उन्होंने बताया कि उठान एजेंसी संचालक घर बैठे ही मनमर्जी से उठान करवा रहा है। समय पर उठान न होने से भुगतान राशि न मिलने पर किसान लगातार दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
आढ़तियों की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में करीब आधे घंटे तक विचार-विमर्श किया। इसके बाद अधिकारियों ने आढ़तियों को गेहूं उठान के लिए प्रतिदिन 30 गाड़ियां उपलब्ध करवाने और एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद आढ़ती वापस अपनी दुकानों पर गए।
क्या कहते हैं आढ़ती
उठान एजेंसी संचालक गाड़ियों को प्रति बैग उठान के लिए 11 रुपये दे रहा हैं जबकि एजेंसी ने 22 रुपये प्रति बैग उठान का टेंडर लिया है। एजेंसी के पास उठान के लिए पर्याप्त गाड़ियां न होने से गेहूं का उठान नहीं हो रहा है जिससे किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है।- अजय कुमार, आढ़ती।
पिछले लंबे समय से एक ही व्यक्ति को उठान का टेंडर दिया जा रहा है। एजेंसी संचालक मनमर्जी से आढ़तियों की फसल का उठान करता है। जिससे आढ़तियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खरीद का पैसा समय पर नहीं मिलने से दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।-- दिनेश कुमार, आढ़ती।
अनाज मंडी के सभी आढ़ती उठान एजेंसी की कार्यशैली से काफी परेशानी झेल रहे हैं। एजेंसी संचालक की ओर से समय रहते फसलों का उठान नहीं किया जा रहा। जिससे मंडी परिसर गेहूं की फसल से भर गया है। एजेंसी की लापरवाही के चलते किसान और आढ़तियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।-- मोहनलाल मकड़ानिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन।
अनाज मंडी से गेहूं के उठान के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं आढ़तियों की मांग पर एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है।-- नीतू, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, दादरी।
विज्ञापन
आढ़तियों के विरोध की सूचना मिलते ही नगराधीश, डीएफएससी, हैफेड डीएम व अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। आढ़तियों ने अधिकारियों के समक्ष उठान एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने व समय पर गेहूं का उठान करने की मांग रखी। इस दौरान आढ़तियों ने करीब दो घंटे तक मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर विरोध जताया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे नगराधीश सुभाष चंद्र, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक नीतू, हैफेड जिला प्रबंधक पुनीत पंघाल ने आढ़तियों से बात की। आढ़तियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से मंडी में खरीदे गए गेहूं का उठान नहीं हो रहा है जिससे मंडी परिसर में अन्य गेहूं डालने के लिए जगह नहीं बची है। उन्होंने बताया कि उठान एजेंसी संचालक घर बैठे ही मनमर्जी से उठान करवा रहा है। समय पर उठान न होने से भुगतान राशि न मिलने पर किसान लगातार दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
आढ़तियों की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में करीब आधे घंटे तक विचार-विमर्श किया। इसके बाद अधिकारियों ने आढ़तियों को गेहूं उठान के लिए प्रतिदिन 30 गाड़ियां उपलब्ध करवाने और एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद आढ़ती वापस अपनी दुकानों पर गए।
क्या कहते हैं आढ़ती
उठान एजेंसी संचालक गाड़ियों को प्रति बैग उठान के लिए 11 रुपये दे रहा हैं जबकि एजेंसी ने 22 रुपये प्रति बैग उठान का टेंडर लिया है। एजेंसी के पास उठान के लिए पर्याप्त गाड़ियां न होने से गेहूं का उठान नहीं हो रहा है जिससे किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है।- अजय कुमार, आढ़ती।
पिछले लंबे समय से एक ही व्यक्ति को उठान का टेंडर दिया जा रहा है। एजेंसी संचालक मनमर्जी से आढ़तियों की फसल का उठान करता है। जिससे आढ़तियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खरीद का पैसा समय पर नहीं मिलने से दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
अनाज मंडी के सभी आढ़ती उठान एजेंसी की कार्यशैली से काफी परेशानी झेल रहे हैं। एजेंसी संचालक की ओर से समय रहते फसलों का उठान नहीं किया जा रहा। जिससे मंडी परिसर गेहूं की फसल से भर गया है। एजेंसी की लापरवाही के चलते किसान और आढ़तियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
अनाज मंडी से गेहूं के उठान के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं आढ़तियों की मांग पर एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है।