फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Disappointed with the defeat, Indian fans said - the winning chariot stopped, the dream of victory was broken

Charkhi Dadri News: हार से निराश भारतीय फैंस बोले- विजयी रथ रुका, जीत का सपना टूटा

Sun, 19 Nov 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Disappointed with the defeat, Indian fans said - the winning chariot stopped, the dream of victory was broken
छत पर खड़े होकर बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट मैच देखते लोग।
चरखी दादरी। क्रिकेट प्रेमियों पर रविवार को वर्ल्डकप फाइनल का खुमार छाया रहा। शहर की अग्रसेन धर्मशाला के समीप करीब 150 इंची स्क्रीन लगाई गई। लोगों ने न केवल छतों पर चढ़कर इस स्क्रीन पर मैच देखा बल्कि गश्त कर रही पीसीआर भी स्क्रीन के समीप रुक अपडेट लेती नजर आई। वहीं, मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे कभी खिले तो कभी मुरझाए।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के कारण लोगों ने वर्ल्डकप फाइनल का घर पर ही आनंद लिया। भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जब ऑस्ट्रेलिया टीम मैदान में उतरी और उनके 3 विकेट जल्द गिर गए तो लगा कि भारतीय टीम बाजी मार लेगी। लेकिन जब विकेट पर लाबुशेन और हेड जम गए तो भारतीय फैंस के चेहरों पर उदासी छा गई। जीत की आस में स्क्रीन पर मैच देख रहे क्रिकेट फैंस विकेट न गिरते देख जाने लगे। अंत में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत छठी बार 50-50 क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम के जीत के हीरो ट्रेविस हेड रहे। जिन्होंने 137 रन की पारी खेल मैच को भारत को जीत से दूर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं मैच से पूर्व राहगीरों के लिए शहर में केवल एक जगह ही बड़ी स्क्रीन लगी। ये स्क्रीन अग्रसेन धर्मशाला के समीप दुकानदारों की ओर से लगवाई गई। दोपहर दो बजे मैच शुरू होते ही कई दुकानदार वहां एकत्र हुए और स्क्रीन पर मैच का आनंद लेने लगे। शुरुआत में कप्तान रोहित शर्मा की तेजतर्रार पारी ने चेहरों पर मुस्कान ला दी तो वहीं विकेटों के पतन से क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे मुरझाए भी नजर आए। भारत की पारी 240 पर समाप्ति पर क्रिकेट प्रेमी बोले कि पिच के हिसाब से 25 से 30 रन कम बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भारत के विकेट गिरे तो छाई चुप्पी, बाउंड्री लगी तो चेहरे पर आई मुस्कान
बड़ी स्क्रीन पर मैच देख रहे लोग भारत की इनिंग के दौरान विकेट गिरने पर चुप हुए, जबकि बाउंड्री लगने के बाद उनके चेहरों पर हंसी भी नजर आई। शुरुआत में जल्द तीन विकेट गिरने के बाद दर्शकों ने चुपचाप बैठकर ही मैच देखा जबकि इनिंग समाप्ति के बाद चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed