{"_id":"62f2aca13d1d3e4df156d38d","slug":"dirt-found-in-toilets-and-rooms-of-civil-hospital-cmo-reprimanded-charkhidadri-news-hsr638864493","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल के शौचालयों और कमरों में मिली गंदगी, सीएमओ ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल के शौचालयों और कमरों में मिली गंदगी, सीएमओ ने लगाई फटकार
विज्ञापन
चरखी दादरी। सीएमओ डॉ. कृष्ण सिंह ने मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ को शौचालयों के अलावा कमरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। इतना ही नहीं कमरों में फर्नीचर भी सही नहीं मिला। इन तमाम खामियों पर सीएमओ ने फटकार लगाई। उन्होंने सुपरवाइजर को तुरंत प्रभाव से व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
बता दें कि डॉ. कृष्ण कुमार ने करीब दस दिन पहले ही दादरी सीएमओ का पदभार संभाला है। पहले सप्ताह जहां उन्होंने संसाधनों और विशेषज्ञों की कमी का ब्योरा लेकर डिमांड हेड ऑफिस भेजी तो अब उन्होंने सिविल अस्पताल में अन्य व्यवस्थाओं की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है। इसके तहत उन्होंने सुबह 9:05 पर सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
सीएमओ सबसे पहले अस्पताल परिसर में बने शौचालयों में पहुंचे। वहां उन्हें व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई और सुधार संबंधी निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक शौचालय के बाहर एक फॉर्मेट चस्पा किया जाए और प्रतिदिन सफाई के बाद कर्मचारी फॉर्मेट में दिए गए कॉलम पर टीक मार्क लगाएगा और यह व्यवस्था बुधवार से ही लागू होनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद सीएमओ अस्पताल परिसर के अलग-अलग कक्ष में जायजा लेने पहुंचे। ज्यादातर जगहों पर कुर्सियां अस्त-व्यस्त मिली। पूछताछ के दौरान सामने आया कि कक्ष की सफाई के बाद कुर्सी व अन्य फर्नीचर को कर्मचारी निर्धारित जगह नहीं लगाते हैं। इस पर सीएमओ ने आउट सोर्सिंग कर्मचारी के सुपरवाइजर को तलब किया और उसे कर्मचारियों को इस संबंध में गाइड लाइन जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, एसएमओ डॉ. अनीता गुलिया और आईसीएन (इंफेक्शन कंट्रोल नर्स) रितू भी साथ रहीं। करीब 10:05 बजे सीएमओ ने निरीक्षण पूरा किया।
- अस्पताल परिसर में भरे पानी पर पड़ी नजर, बोले: काला तेल डलवाओ
बता दें कि सिविल अस्पताल स्थित वीटा बूथ के अलावा पोस्टमार्टम कक्ष के समीप कच्ची जगह पर बारिश का पानी भरा हुआ है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ की नजर इस पर पड़ गई। उन्होंने कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पानी में काला तेल डलवाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि बजट आते ही प्राथमिकता से इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय डिमांड भेजी जा चुकी है।
- प्रत्येक कक्ष के बाहर अंकित होगा सुविधा का ब्योरा
निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ. कृष्ण सिंह ने स्टाफ की अपने कार्यालय में बैठक ली। इसमें उन्होंने व्यवस्थाओं में तुरंत प्रभाव से सुधार कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक कक्ष पर नंबर के अलावा वहां मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का ब्योरा अंकित किया जाएगा, ताकि मरीजों को भटकना न पड़े।
- ये भी दिए निर्देश
- मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ समय पर अस्पताल पहुंचे।
- सभी कर्मचारी अपनी बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएंगे।
- अस्पताल परिसर में कोविड लैब जल्द से जल्द शुरू की जाए।
- सफाई के बाद कर्मचारी फर्नीचर को पहले वाली जगह ही रखेंगे।
अब तक ये बदलाव करवा चुके सीएमओ
नवनियुक्त सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार पदभार संभालने के बाद सिविल अस्पताल की कई व्यवस्थाओं में बदलाव करवा चुके हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने सुबह के समय ही एंबुलेंस और उसमें मौजूद संसाधनों की जांच कर स्थिति की रिपोर्ट फॉर्मेट में भरने के निर्देश दिए थे जबकि मंगलवार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ व्यवस्थाओं में और बदलाव कराया है।
व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से मैंने मंगलवार सुबह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। सफाई व्यवस्था में थोड़ी खामी पाई गई थी और इसे लेकर मैंने मौके पर ही सुपरवाइजर को बुलाकर दिशा-निर्देश दे दिए। जल्द ही व्यवस्थाओं को हम बेहतर बना देंगे।
डॉ. कृष्ण सिंह, सीएमओ, चरखी दादरी