{"_id":"667757701dcada2852041ec4","slug":"direct-bus-service-started-for-salasar-dham-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-119338-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सालासर धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सालासर धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू
Sun, 23 Jun 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सालासर धाम के लिए दादरी बस स्टैंड से सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। इससे खाटूश्याम और सालासर धाम जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अब तक सेवा शुरू करने के लिए मुख्यालय से टाइमटेबल की स्वीकृति मिलने का इंतजार था और ये प्रक्रिया पूरी होते ही शुक्रवार से बस का संचालन शुरू कर दिया गया।
पिछले लंबे समय से यात्री सालासर धाम की सीधी बस सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ है। दादरी बस स्टैंड से सुबह 7:20 पर बस रवाना होगी, जो दोपहर एक बजे सालासर धाम पर पहुंचेगी। लगभग सवा दो घंटे बाद सालासर से यही बस 3:20 बजे दादरी के लिए चलेगी जो रात 8:30 बजे दादरी बस स्टैंड पहुंचेगी। बस का संचालन प्रतिदिन होगा।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि पहले सालासर धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं को दो से तीन बस बदलनी पड़ती थी, जिससे यात्रियों के साथ बच्चों और बुजुर्गाें को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब यात्री दादरी से सीधी सालासर की बस पकड़ सकते हैं और उन्हें बुजुर्ग व बच्चे साथ ले जाने में भी दिक्कतें नहीं आएंगी।
विज्ञापन
ये रहेगा बस का रूट
दादरी से चलने के बाद बस बाढड़ा, लोहारू, राजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनूं, फतेहपुर व मंढावा होते हुए दोपहर एक बजे सालासर धाम तक पहुंच जाएगी। सालासर से दादरी वापसी का भी ये ही रूट रहेगा।
सालासर धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं को कई वाहन बदलने पड़ते थे और इसके चलते उन्हें परेशानी होती थी। अब दादरी से सालासर धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है और श्रद्धालु आसानी से धार्मिक स्थलों पर पहुंच सकते हैं। सुबह 7:20 पर बस दादरी बस स्टैंड से रवाना होगी। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।