फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Direct bus service from Loharu to Chandigarh launched.

Charkhi Dadri News: लोहारू से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service from Loharu to Chandigarh launched.
चरखी दादरी। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए लोहारू से चंडीगढ़ तक सीधी बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा बाढड़ा, चरखी दादरी और रोहतक होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। लंबे समय से इस मार्ग पर सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग ने बाढड़ा उपमंडल के लोगों को चंडीगढ़ तक सीधा सफर करवाने के लिए यह पहली बस सेवा चलाई है। नई बस सेवा के तहत बस सुबह 9 बजे लोहारू बस स्टैंड से रवाना होगी। यह करीब 9:30 बजे बाढड़ा और सुबह 10:30 बजे चरखी दादरी बस स्टैंड पर रुकेगी।
विज्ञापन

इसके बाद बस रोहतक होते हुए चंडीगढ़ के लिए आगे बढ़ेगी। निर्धारित समय के अनुसार, बस शाम करीब पांच बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस सेवा से यात्रियों को एक ही बस में चंडीगढ़ तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उन्हें चंडीगढ़ जाने के लिए किसी दूसरे शहर या बस स्टैंड तक पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और बार-बार बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
यात्रियों को विशेष लाभ
यह सीधी बस सेवा बुजुर्गों, महिलाओं और सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी उपयोगी होगी। पहले लोहारू और आसपास के गांवों से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को कई बार दादरी, भिवानी या रोहतक से बस बदलनी पड़ती थी। अब यह परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी। दादरी स्टैंड पर सुबह 10:30 बजे ठहराव होने से दादरी और आसपास के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
सार्वजनिक परिवहन को मजबूती
दादरी से यात्री सीधे चंडीगढ़ के लिए बस में सवार हो सकेंगे। इससे प्रतिदिन चंडीगढ़ यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और कारोबारियों का आवागमन आसान होगा। परिवहन विभाग की इस पहल से क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीधी बस सेवा से हर महीने सैकड़ों यात्रियों को सुविधा मिलने की संभावना है।


संबंधित रूटों के यात्री पिछले लंबे समय से बाढड़ा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग की ओर लोहारू बस स्टैंड से बस का संचालन शुरू किया गया है। अब यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए अन्य बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक रोडवेज विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed