{"_id":"6292df9abfea22728e139946","slug":"dharampal-murder-murdered-to-avenge-the-slap-on-dada-charkhidadri-news-hsr6328922125","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपाल हत्याकांड: दादा को मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपाल हत्याकांड: दादा को मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए की गई हत्या
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में धर्मपाल हत्याकांड के दोनों आरोपी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सांतौर निवासी वृद्ध धर्मपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सांतौर निवासी राजेश और संजय के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने शनिवार सुबह कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में राजेश ने बताया कि धर्मपाल ने कई साल पहले उसके दादा को थप्पड़ मारा था। इसी रंजिश में उसने संजय के साथ मिलकर हत्या कर दी।
सांतौर निवासी धर्मपाल का शव 26 मई की सुबह उसके प्लॉट के समीप स्थित एक जोहड़ से बरामद हुआ था। मृतक के बेटे सुभाष के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में गांव निवासी राजेश के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया था। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया था कि 25 मई की रात जब वो प्लॉट में गया, तो उनका पिता धर्मपाल और राजेश वहां शराब पी रहे थे। उन दोनों में किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। उसने पिता को और शराब न पीने की बात कही और इसके बाद घर आ गया। सुभाष ने बताया था कि अगले दिन वो काम से मोरवाला चला गया और उसी दौरान उसे गांव निवासी एक व्यक्ति का फोन आया कि उसका पिता जोहड़ में मृत पड़ा है और उसके मुंह पर चोटों के निशान हैं। मौके पर पहुुंची पुलिस टीम के समक्ष मृतक के बेटे ने राजेश पर हत्या का शक जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 302 व 201 के तहत केस दर्ज किया था।
डीएसपी की अगुवाई में गठित टीम ने किया गिरफ्तार
डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने दोनों आरोपियों राजेश और संजय को 27 मई को गिरफ्तार किया। 28 मई को सुबह उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हत्या को ईंट से अंजाम दिया था और यह ईंट जोहड़ के पास से बरामद हुई थी।