फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dhanasari, Badhwana and Shyana minor will be renovated, seven villages will get relief

धनासरी, बधवाना और श्याणा माइनर का होगा नवीनीकरण, सात गांवों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dhanasari, Badhwana and Shyana minor will be renovated, seven villages will get relief
चरखी दादरी। बाढड़ा हलकावासियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने क्षेत्र के लिए तीन करोड़ 75 लाख की तीन परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत धनासरी, बधवाना और श्याणा माइनर का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। इन तीनों परियोजनाओं पर जल्द ही धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे करीब सात गांवों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि हलके से पानी की किल्लत को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी मुहिम के तहत हलके में जलापूर्ति करने वाली धनासरी माइनर, बधवाना माइनर और श्याणा माइनर के नवीनीकरण के प्रस्ताव सिंचाई विभाग की मार्फत तैयार करवाए गए थे। सरकार ने अब 86.40 लाख रुपये की लागत से धनासरी माइनर का नवीनीकरण करने को मंजूरी दे दी है। इससे गांव कादमा और धनासरी से पानी की कमी दूर होगी। उन्होंने बताया कि 84.23 लाख की लागत से बधवाना माइनर के नवीनीकरण को भी स्वीकृति मिली है और इससे पालड़ी, बालरोड़ और बधवाना में पानी की कमी को दूर किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने 2 करोड़ 4 लाख की लागत से श्याणा माइनर के नवीनीकरण की भी मंजूरी दी है। इस माइनर के नवनिर्माण से चिड़िया और मकड़ाना को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed