फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dhama Fighters and Dadri Cricket Club reach final of Da Porta Cup

चरखी दादरी: धामा फाइटर्स और दादरी क्रिकेट क्लब पहुंचे दा पोरटा कप के फाइनल में

Mon, 13 Feb 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dhama Fighters and Dadri Cricket Club reach final of Da Porta Cup
मैच के दौरान टॉस करते दोनों टीमों के कप्तान।
चरखी दादरी। धामा फाइटर्स और दादरी क्रिकेट क्लब की टीम द पोरटा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। 18 फरवरी को मात्र औपचारिकता के तौर पर दो लीग मैच करवाए जाएंगे और इसके बाद 19 फरवरी को धामा फाइटर्स और दादरी क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के संयोजक एडवोकेट विकास चाहर और सुखवीर फौगाट ने बताया कि जिले में क्रिकेट के खेल में अनुशासन को स्थापित करने के उद्देश्य से आईपीएल नियमों के तहत दा पोरटा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाने का प्रयोग किया गया है, जो कि सभी क्रिकेट प्रेमियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। टूर्नामेंट के तहत दूसरे दिन दो मैच हुए। जिनमें पहला मैच धामा फाइटर्स और दादरी बार एसोसिएशन के बीच हुआ जिसमें धामा फाइटर्स की जीत हुई। दूसरा मुकाबला दादरी क्रिकेट क्लब और डेजलर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें दादरी क्रिकेट क्लब ने मैच अपने नाम किया। जोगेंद्र कुमार ने दोनों मैच में अंपायरिंग की।
विज्ञापन

पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए धामा फाइटर्स ने 4 विकेट पर 279 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए चरखी दादरी बार एसोसिएशन की टीम 18.4 ओवर में 179 रन पर ही सिमट गई। धामा फाइटर्स की और से रोहित कादयान ने 37 बालों पर 104 रन की नाबाद पारी खेली। प्रवीण ने 32 गेंदों पर 68 और अनुज कुमार ने 30 गेंदों पर 65 रनों का योगदान दिया। दादरी बार एसोसिएशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए देव शर्मा ने 4 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट लिए अमित बूरा और एडवोकेट अनिल चाहर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चरखी दादरी बार एसोसिएशन की ओर से देव शर्मा ने 40 गेंदों पर 65 रन, एडवोकेट अनिल चाहर ने 21 गेंदों पर 31 अमित भूरा ने 12 गेंदों पर 18 रन, नसीब राणा ने 15 गेंदों पर 19 और एडवोकेट मनवीर महला ने 8 गेंदों पर 10 रनों का योगदान दिया। धामा फाइटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरज सहुवास ने 3.4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। दीपक ने 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट और टीम के कप्तान प्रवीण धामा ने एक ओवर में 10 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दादरी क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट से जीता मैच
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डेजलर क्लब की टीम ने कुल 161 रन बनाए। सचिन डाबला ने 26 गेंदों पर 28 रन, कप्तान नविंद्र मेहरा ने 17 गेंदों पर 25 रन, मुन्ना झोझू ने 6 गेंदों पर 23 रन, डॉक्टर अभिषेक ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए। दादरी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान अमित पूनिया ने 3.5 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दादरी क्रिकेट क्लब ने बिना विकेट गंवाए 12.4 ओवर में 162 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम की ओर से दिनेश वर्मा ने 42 गेंदों पर 118 और गजेंद्र सोढा ने 34 गेंदों पर 40 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed