{"_id":"62ffc982ccba1c61726c6148","slug":"devotees-asked-for-their-vows-at-baba-swami-dayal-dham-charkhidadri-news-hsr6396041166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा स्वामी दयाल धाम पर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा स्वामी दयाल धाम पर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर स्थित बाबा स्वामी दयाल धाम परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मेला आयोजित किया गया। वहीं, शहर व आसपास के 19 गांवों से श्रद्धालुओं ने धाम पर पहुंचकर पूजा की और परिवार के कुशल क्षेम की कामना की। इस दौरान मंदिर में झाड़ व गोबर के उपले चढ़ाकर मन्नतें मांगी गईं। रात को धाम परिसर पर जागरण हुआ जिसमें कलाकारों ने भजनों से समा बांधा।
फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत सिंह नंबरदार ने बताया कि मंदिर में शहर व आसपास के 19 गांवों से भक्तों ने पूजा कर बाबा स्वामी दयाल से मन्नतें मांगी। मंदिर में भक्तों की सब प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। प्रधान ने बताया कि जागरण में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं।
उन्होंने बताया कि धाम पर सुबह से शाम तक मेला भी लगाया गया जिसमें महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। मेले में अनुशासन बनाए रखने के लिए युवाओं की ड्यूटी लगाई गई ताकि महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।