फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   devlopment

तीन नहरों पर पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी

Mon, 16 Dec 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
devlopment
जिले में तीन नहरी पुलों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया सिंचाई विभाग ने लगभग सिरे चढ़ा दी है। विभाग ने एजेंसी को टेंडर अलॉट कर दिया है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इन पुलों के निर्माण पर 1.50 करोड़ रुपये का खर्च होगा। आरसीसी से निर्मित ये पुल 50 साल तक चलेंगे।
विज्ञापन

जिले में नहर, माइनर व सब माइनरों की संख्या 78 है। इनमें लोहारू केनाल व लोहारू फीडर प्रमुख हैं। इनके अलावा बधवाना डिस्टीब्यूटरी, कितलाना डिस्टीब्यूटरी, मैहड़ा डिस्टीब्यूटरी, सतनाली फीडर प्रमुख हैं। इन नहरों पर कम से कम एक किलोमीटर की दूर पर नहरी पुल बने हुए हैं। नहरें गांवों से गुजरती हैं और ऐसे में किसानों के ट्रैक्टर व अन्य वाहनों के गुजरने के लिए इन पुलों के निर्माण की जरूरत पड़ती है। सन 1970-75 के दशक में इन नहरों का निर्माण हुआ था। उसी दौरान इन नहरों पर पुलों का निर्माण हुआ था। अब ये पुल जवाब दे चुके हैं जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। पुलों की साइड वॉल, ग्रिल, छत्त आदि कंडम हो चुकी हैं।
विज्ञापन

यहां बनेंगे नए पुल
अब सिंचाई विभाग बधवाना डिस्टीब्यूट्री पर तीन नए पुल बनवाएगा। यह पुल आरडी-09 जो गांव कंहेटी से इमलोटा सड़क मार्ग पर पड़ता है। इसी प्रकार आरडी-13 जो कंहेटी से करीब एक किलोमीटर दूरी पड़ता है। इसी प्रकार आर-74 जो कपूरी पंप हाउस के समीप पड़ता है। इस समय जो पुराने पुल बने हुए हैं वे ईंट व सीमेंट के बने हुए हैं लेकिन अब आरसीसी के पुल बनाए जाएंगे जिनकी लाइफ (समयावधि) कम से कम 50 वर्ष होगी। पुलों का साइज नहर की चौड़ाई के अनुपात में ही रहेगा। निर्माण में आधुनिक लुक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से मिली मंजूरी
इन पुलों के निर्माण के लिए सरकार से मंजूरी चुकी है। पिछले लगाए गए टेंडर अब अलॉट हो गए हैं। जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी होने पर काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि नए वित्त वर्ष से पहले यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। प्रत्येक पुल के निर्माण पर 50 लाख का बजट खर्च होना है इस प्रकार तीनों पुल पर 1.50 करोड़ की लागत आएगी।

तीन नए पुलों के निर्माण के लिए टेंडर हो गए हैं। यह पुल बनने से वाहनों चालकों व किसानों को परेशानी नहीं होगी। वर्क ऑर्डल होते ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
दीपक कुमार, एसडीओ, सिंचाईं विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed