{"_id":"65944b8ff4e6d539d601850e","slug":"development-work-worth-rs-496-crore-will-be-done-in-urban-and-rural-areas-of-charkhi-dadri-area-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-11513-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.96 करोड़ से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में होंगे विकास कार्य : सोमबीर सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.96 करोड़ से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में होंगे विकास कार्य : सोमबीर सांगवान
Tue, 02 Jan 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी हलके के विधायक सोमबीर सांगवान।
चरखी दादरी। दादरी हलके के ग्रामीण और शहरी विकास को जल्द गति मिलेगी। इसके तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा। ज्यादातर परियोजनाओं के टेंडर इसी सप्ताह खुलेंगे और तुरंत बाद वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। ये दावा दादरी हलका से विधायक सोमबीर सांगवान ने जारी बयान में किया। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्याें पर 4 करोड़ 96 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 2 करोड़ 92 लाख के विकास कार्य होंगे। इसके तहत पुराना शहर स्थित रामबाग की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा है। वहीं, शहर के वार्ड 19 में जन कल्याण सेवा समिति में ओपन रसोईघर का कार्य पूरा करवाया जाएगा। इस पर 1.77 लाख लागत आएगी। बस स्टैंड व वर्कशाॅप में विज्ञापन बोर्ड करीब 5 लाख खर्च किए जाएंगे। विधायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो 10.15 लाख से रावलधी गांव में चौपाल का नवीनीकरण और दो गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इमलोटा में एससी चौपाल, गलियों और ओपन जिम का निर्माण करवाया जाएगा। इन कामों पर 61.59 हजार की राशि खर्च की जाएगी। मोरवाला में 37.81 लाख से व्यायामशाला का और एक लाख की लागत से एक गली का निर्माण होगा। डोहकी में विकास कार्याें पर 78 लाख और मानकावास में 18.75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।