फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Development work will gain momentum in the city wards, the Municipal Council has allotted tenders for works worth Rs 4.48 crore.

Charkhi Dadri News: शहर के वार्डों में रफ्तार पकड़ेंगे विकास कार्य, नगर परिषद ने आवंटित की 4.48 करोड़ के कार्यों की निविदाएं

Sat, 24 Jan 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Development work will gain momentum in the city wards, the Municipal Council has allotted tenders for works worth Rs 4.48 crore.
वार्ड 19 स्थित गली, जिसका पुनर्निर्माण होना है।
चरखी दादरी। शहर के विभिन्न वार्डों में जर्जर गलियों के पुनर्निर्माण का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। नगर परिषद की ओर से पुरानी गलियों की मरम्मत व नवनिर्माण के लिए करीब 4.48 करोड़ रुपये की निविदाएं आवंटित कर दी हैं। जल्द ही एजेंसियों को कार्य आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद धरातल पर गलियों की मरम्मत व नवनिर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इन गलियों का नवनिर्माण होने से शहर के 20 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर में लंबे समय से गलियों की हालत दयनीय बनी हुई है। गलियों में बने गड्ढे दुपहिया वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बने हुए है। वार्ड पार्षदों की ओर से कई बार जर्जर गलियों की मरम्मत व नवीनीकरण का मुद्दा नगर परिषद हाउस की बैठक में उठाया जा चुका है। करीब डेढ़ महीने पहले नगर परिषद कार्यालय में आयोजित फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक में गलियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए 4,48,94,000 रुपयों की राशि मंजूर कर निविदाएं जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी। अब ये निविदाएं आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

ये होंगे विकास कार्य
नगर परिषद की ओर से शहर के वार्ड 1, 2, 3 और 11 से 14 में जर्जर गलियों की मरम्मत के लिए 21.16 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वार्ड 9 में जर्जर गलियों के पुनर्निर्माण के लिए 9.42 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं नगर परिषद परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए 36.21 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 20 व 21 में गलियों की मरम्मत के लिए 13.43 लाख रुपये के टेंडर लगाए गए है। वार्ड 20 में गलियों के निर्माण के लिए 33.34 लाख रुपये, वार्ड चार में 26.68 लाख की लागत से मरम्मत व पुरानी गलियों का निर्माण, वार्ड 16 में गलियों के मरम्मत के लिए 26.12 लाख रुपये, वार्ड 7 व 21 में 14.56 लाख रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। वार्ड 15 में 6.09 लाख रुपये से गली की मरम्मत होगी।

वार्ड चार में 31.09 लाख रुपये खर्च कर गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। वार्ड 17 में पांच गलियों के निर्माण के लिए 31.89 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 19 व 17 में गलियों की मरम्मत के लिए 25.18 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। वार्ड 18 में 38.75 लाख रुपये खर्च कर पुरानी व जर्जर गलियों का नवीनीकरण होगा। नगर परिषद कार्यालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था पर 24.86 लाख खर्च होंगे। वार्ड 4 व 5 की गलियों की मरम्मत के लिए 28.56 लाख रुपये, वार्ड 18 में सात गलियों पर 30.78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड 6 में गलियों की मरम्मत के लिए 15.43 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 7 के अलावा अन्य क्षेत्र में गलियों के निर्माण पर 32.18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।



आमंत्रित सभी निविदाएं खोलते हुए आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही संबंधित एजेंसियों को कार्य शुरू करने के लिए आदेश जारी कर दिए जाएंगे। गलियों की मरम्मत व नवनिर्माण होने से शहर के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। -- बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed