{"_id":"65cfdd0d7ce4a3cd37081ab7","slug":"development-work-stopped-in-ward-8-charkhidadri-news-c-126-cdr1001-113652-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वार्ड 8 में रुके विकास कार्य, आवारा कुत्तों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वार्ड 8 में रुके विकास कार्य, आवारा कुत्तों का आतंक
Sat, 17 Feb 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में लाधान पाना को जाने वाली गली के ऊपर बना बिजली केबल का जाल।
चरखी दादरी। शहर के वार्ड आठ में जर्जर गलियां, गलियों में बिजली केबल के बना जाल, लेवल से ऊंचे-नीचे सीवर मैनहोल लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। गली में आवारा कुत्तों का आतंक राहगीरों और स्थानीय लोगों में बना है। वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से वार्ड में रुके पड़े विकास कार्यों और कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलवाने की मांग की है।
वार्ड आठ में कोर्ट रोड के पीछे स्थित गली में सड़क के लेवल से ऊंचे-नीचे सीवर मैनहोल लगातार हादसों का सबब बने हैं। पुराना झज्जर रोड से कोर्ट रोड को मिलाने वाली वार्ड की 25 साल पुरानी गली की हालत बहुत खराब है।
स्थानीय प्रजापत मोहल्ला स्थित माता वाली गली में घूम रहे आवारा कुत्तों का खतरा है। वह राहगीरों के लिए संकट बने हैं। वार्ड की गली में जाल बनी बिजली केबल हादसों को बुलावा दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में पिछले 19 माह के दौरान विकास के नाम पर केवल पंचनद चौक से कॉलेज को जानी वाली सड़क ही बन सकी है।
विज्ञापन
कोर्ट के पीछे वाली गली में छह सीवर मैनहोल लेवल से ऊंचे-नीचे बने हैं। इस कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिनों संतुलन खो कर गिरते रहते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सीवर मैनहोल का लेवल ठीक करवाने की मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। -पंकज, स्थानीय निवासी।
यह गली लगभग 25 साल पुरानी है। इसका लेवल मुख्य सड़क से काफी नीचा पड़ गया है। बारिश के दिनों में यहां पर कई दिनों तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस कारण गली के लोगों के साथ यहां से गुजरने वाले अन्य लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। -बिंटू प्रजापति, स्थानीय निवासी।
वार्ड में कई स्थानों पर बिजली की केबल घरों के सामने लटकी है। कई स्थानों पर केबल के जाल बनने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों में उलझ कर टूटने से बिजली गुल हो जाती है। इन केबल को हटवाने के लिए वे निगम के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन तार नहीं कसे जा सके। -उमेद प्रजापति, स्थानीय निवासी।
झज्जर घाटी से माता के मंदिर की ओर जाने वाली गली में आवारा कुत्तों का आतंक है। रात के समय राहगीरों का गली से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। झुंड बनाकर घूम रहे ये कुत्ते राह चलते लोगों पर अचानक झपटते हैं। इन आवारा कुत्तों ने पिछले तीन माह के दौरान लगभग 63 लोगों को काट लिया है। -सुरेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी।
पिछले 19 माह के दौरान 56 लाख रुपये की लागत से पंचनद चौक से महेंद्रगढ़ को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण करवाया गया है। वार्ड के विकास के लिए दो गलियों के निर्माण औी 150 स्ट्रीट लाइटों की मांग रखी गई है। बजट की मंजूरी मिलने के बाद वार्ड में रुके हुए कार्य को गति दी जाएगी। -नवीन प्रजापति, वार्ड 8 पार्षद, चरखी दादरी।