फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Despite the ban, the spa center was found running, six people arrested

पाबंदी के बावजूद चलता मिला स्पा सेंटर, छह लोग गिरफ्तार

Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, the spa center was found running, six people arrested
चरखी दादरी। सरकार और प्रशासन की पाबंदी के बावजूद शहर के चांद बिठलिया कॉम्प्लेक्स स्थित स्पा सेंटर मंगलवार को खुला मिला। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पकड़ी गईं एक महिला व दो युवतियां दिल्ली और पानीपत की रहने वाली हैं, जबकि तीनों पुरुष दादरी व भिवानी के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में आपदा प्रबंधन अधिनियम और डीएम एक्ट का उल्लंघन करने संबंधी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सरकार के आदेशों पर डीसी ने जिले में लॉकडाउन की अवधि तीन दिन पहले ही बढ़ाई थी। इसके तहत उपायुक्त ने अगले आदेश तक स्पा सेंटर बंद रखने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद बस स्टैंड के समीप स्थित चांद बिठलिया कॉम्प्लेक्स में स्पा सेंटर धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। मंगलवार शाम बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुनीता को गुप्त सूचना मिली कि चांद कॉम्प्लेक्स में स्पा सेंटर चलाया जा रहा है और वहां लोगों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो एक कमरे में छह लोग बैठे मिले। वहां मिले छह लोगों में एक महिला, दो युवतियां और तीन पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया। मौके से पकड़े गए तीनों पुरुष आरोपी भिवानी के दिनोद और चरखी दादरी के नौसवा व घिकाड़ा गांव के रहने वाले हैं। आरोपी महिला दिल्ली के रोहिणी की रहने वाली है, जबकि एक युवती दिल्ली के लक्ष्मी नगर और दूसरी युवती पानीपत की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा जा चुका है स्पा सेंटर
इससे पहले भी सिटी थाना पुलिस शहर में अवैध तरीके से चलाए जा रहे एक स्पा सेंटर का भंडाफोड़ कर चुकी है। इससे पहले ढाणी फाटक ओवरब्रिज के समीप दबिश देकर स्पा सेंटर बंद करवाया गया था और इसकी संचालिका के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।

पाबंदी के बावजूद चांद कॉम्प्लेक्स में स्पा सेंटर चलाने के सूचना मिलनी थी। इसके आधार पर दबिश देकर वहां से एक महिला व दो युवतियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- सुनीता, बस स्टैंड, चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed