फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Despite the ban, street vendors were put on the bus stand road, city council seized eight

पाबंदी के बावजूद बस स्टैंड रोड पर लगाई रेहड़ी, नप टीम ने आठ कीं जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, street vendors were put on the bus stand road, city council seized eight
जब्त रेहड़ियां लेने के लिए नप कार्यालय पहुंचे रेहड़ीधारक। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नप की पाबंदी के बावजूद कुछ दुकानदार और रेहड़ीधारक बस स्टैंड रोड पर रेहड़ियां खड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे दुकानदारों और रेहड़ीधारकों पर कार्रवाई करने के लिए नगर परिषद टीम ने मंगलवार दोपहर मुहिम चलाई गई। करीब एक घंटे तक चली मुहिम के तहत सामान समेत आठ रेहड़ियां जब्त की गईं। इन रेहड़ियों को नप कार्यालय में ले जा गया। नप की इस कार्रवाई से रेहड़ीधारकों में हड़कंप मच गया और वो कार्रवाई से बचने के लिए तंग गलियों में रेहड़ियां लेकर घुसते नजर आए। हालांकि करीब एक घंटे में नप अधिकारियों ने लिखितनामा लेकर रेहड़ियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

नप सचिव प्रशांत पाराशर के आदेशों पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दस सदस्यीय टीम ने बस स्टैंड रोड पर रेहड़ियां लगाने वालों पर कार्रवाई की। टीम ने नप कार्यालय के सामने से मुहिम की शुरुआत की और परशुराम चौक पहुंचते-पहुंचते फल और अन्य खाद्य सामग्री से लदी आठ रेहड़ियों को जब्त कर लिया। इस दौरान रेहड़ीधारकों के अलावा कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन नप टीम ने उनकी एक न सुनी और टीम धड़ाधड़ जब्त रेहड़ियों को कार्यालय पहुंचाती रही।
विज्ञापन

करीब चार बजे अभियान खत्म किया गया और रेहड़ियों वाले टीम के पीछे-पीछे नप कार्यालय पहुंच गए। वहां रेहड़ीधारक अधिकारियों से जब्त की गईं रेहड़ियों को छोड़ने की गुहार लगाते नजर आए। उनकी गुहार पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने उनसे भविष्य में बस स्टैंड रोड पर रेहड़ी न खड़ी करने की बात लिखित में ली और इसके बाद रेहड़ियों को छोड़ दिया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर बुधवार से एक भी रेहड़ी बस स्टैंड रोड पर खड़ी नजर आई तो टीम उसे जब्त कर लेगी और इस बार रेहड़ी को बिना जुर्माना भरवाए नहीं छोड़ा जाएगा। भविष्य में रेहड़ी न लगाने का लिखितनामा देकर रेहड़ी धारक नप कार्यालय से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी चौक से रेलवे मोड़ तक रेहड़ी लगाने पर है प्रतिबंध
नप अधिकारियों के अनुसार बेपटरी ट्रैफिक व्यवस्था और बढ़ती भीड़ को देखते हुए बस स्टैंड और रोहतक रोड पर रेहड़ी लगाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसकी जानकारी करीब पांच माह पहले ही सभी रेहड़ी वालों को दी जा चुकी है। सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि लोहारू रोड पर पीएनबी चौक से लेकर रोहतक रोड के रेलवे मोड़ तक सड़क किनारे रेहड़ी खड़ी करने पर नप ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।
ढाई किलोमीटर की दूरी में लगती हैं 100 से अधिक रेहड़ियां
लोहारू रोड और बस स्टैंड की स्थिति देखें तो पीएनबी चौक से लेकर रोहतक फाटक तक सड़क के दोनों ओर 100 से अधिक रेहड़ियां लगती हैं। इस रोड पर स्थित दुकानों के सामने रेहड़ी खड़ी करने की एवज में दुकानदारों द्वारा नाजायज रूप से चार से पांच हजार रुपये प्रतिमाह लेने की बात भी सामने आ चुकी है।

पाबंदी और बार-बार हिदायत देने के बाद भी बस स्टैंड रोड पर रेहड़ी लगाई जा रही हैं और इसके चलते ही मंगलवार को हमारी टीम ने कार्रवाई की है। भविष्य में अगर कोई रेहड़ी लगी मिली तो उसे जब्त किया जाएगा और जुर्माना भरवाकर ही छोड़ा जाएगा।
प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed