फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Deputy Commissioner Mandeep Kaur took food with the girl students

Charkhi Dadri News: उपायुक्त मनदीप कौर ने छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया

Mon, 20 May 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 20 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Mandeep Kaur took food with the girl students
कन्या गुरुकुल में छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण करतीं जिला उपायुक्त मनदीप कौर।
बाढड़ा। जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने पंचगांव कन्या महाविद्यालय एवं गुरुकुल में छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से मानव जीवन के हर लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। भारतीय प्राचीन शिक्षा प्रणाली के संस्कार और गुरुकुलीय दिनचर्या का जीवन में बहुत महत्व है। यह दिनचर्या विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन मातृभाषा ही नहीं बल्कि महापुरुषों को विश्व को दिया गया अनमोल गहना है। सरकार का उद्देश्य गीता, संस्कृत भाषा के ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाना है जिस पर प्रशासन का पूरा ध्यान केंद्रित है। कन्या गुरुकुल से संस्कारयुक्त शिक्षित छात्राएं आधुनिक समाज में अनमोल हीरे के समान ज्ञान का प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा जटिल नहीं है, आधुनिकता की मानसिकता ने हमें अंग्रेजी हाव-भाव का गुलाम बना दिया है। उपायुक्त ने बच्चों को पश्चिमी सभ्यता से दूर रखते हुए महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप ने कन्या गुरुकुल की आचार्य जया आर्या और प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ परिसर समेत आवासीय व्यवस्था भी देखी। आचार्य जया ने बताया कि डीसी मनदीप ने गुरुकुल में छात्राओं के साथ सात्विक भोजन भी किया। कन्या गुरुकुल के प्रधान ओमप्रकाश पंचगांव ने बताया कि उपायुक्त ने सौर ऊर्जा, गुरुकुल की दिनचर्या और छात्राओं के रहन-सहन के बारे में भी जाना। उनके साथ बीडीपीओ मनोज कुमार, कन्या गुरुकुल के प्रधान ओमप्रकाश पंचगांव, मास्टर रणधीर पीटीआई, सुमेर सिंह जांगड़ा, महीपाल जेवली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed