{"_id":"64f84ad16e262c306806f893","slug":"deputy-cm-dushyant-chautala-unveiled-statue-of-radha-krishna-in-dadri-heard-problems-of-villagers-on-spot-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया राधा-कृष्ण की मूर्ति का अनावरण, मौके पर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया राधा-कृष्ण की मूर्ति का अनावरण, मौके पर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Wed, 06 Sep 2023 03:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 06 Sep 2023 03:18 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक और समान विकास की विचारधारा के साथ काम कर रही है और कोशिश की जा रही है कि प्रदेश के लोगों को हर सुविधा एवं सेवा उनके घर द्वार पर ही मिल जाए।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के काकड़ौली सरदारा गांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा का अनावरण भी किया और लोगों की समस्याएं भी सुन समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों की मांग पर गांव की लाइब्रेरी में सोलर प्लांट लगवाने, ग्राम सचिवालय के निर्माण और गांव की फिरनी बनाने सहित कई घोषणाएं भी की। उन्होंने बस सेवा शुरू करवाने, गंदे पानी की निकासी करवाने और गांव में आंबेडकर भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने गांव के तालाब का सौंदर्यकरण का कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में दुष्यंत चौटाला ने गांव की बेटियों को क्रिकेट किट उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक और समान विकास की विचारधारा के साथ काम कर रही है और कोशिश की जा रही है कि प्रदेश के लोगों को हर सुविधा एवं सेवा उनके घर द्वार पर ही मिल जाए। इसी सोच के साथ काम करते हुए प्रदेश सरकार ने विभिन्न माध्यमों एवं तकनीकों से लोगों को फायदा पहुंचाया है। ऑनलाइन सुविधाएं इसी का नतीजा है। अब कोई भी नागरिक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
घर बैठे पात्रों को मिल रही पेंशन
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऑनलाईन प्रक्रिया के अमल में आने से प्रदेश के नागरिकों को जाति, जन्म व रिहायशी प्रमाण पत्र, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसी लगभग सभी सुविधाएं घर से ही प्राप्त हो रही हैं। इससे जन साधारण को बार- बार सरकारी दफ्तरों में आने- जाने के जोखिम और समय व पैसे की बचत जैसी राहत मिली है।
700 किलोमीटर लंबी सड़कों की होगी मरम्मत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार गंभीर है और सभी गांवों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पूरे हरियाण में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली लगभग 700 किलोमीटर लंबी मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग को हेंडओवर किया गया है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चैयरमेन राजेंद्र लितानी, जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, रामफल कादमा, राजेंद्र हूई, सूरज बैनीवाल, भूप सिंह व रविंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।