फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Deputy CM Dushyant Chautala gave a gift of Rs 201 crore to Dadri district

Charkhi Dadri News: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दादरी जिले को दी 201 करोड़ की सौगात

Sat, 24 Feb 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dushyant Chautala gave a gift of Rs 201 crore to Dadri district
चरखी दादरी में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाल और साथ में विधायक
चरखी दादरी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार शाम जिले को 201 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने रोहतक फाटक पर बनने वाले आरओबी, 73 किलोमीटर लंबी सड़कों के पुनर्निर्माण समेत विभिन्न गांवों में बनने वाली चौपाल का शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चरखी दादरी को एनएच के तहत एक नया बाईपास देने के लिए काम किया जा रहा है। चिड़िया रोड को सीआरएम से जोड़ने और दादरी से कलानौर तक फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ उनकी माता एवं बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला भी मौजूद रहीं। दोनों शाम करीब सवा पांच बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां से जिले की 11 विकासपरक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शनिवार को दादरी शहर की करीब डेढ़ दशक पुरानी आरओबी की मांग सिरे चढ़ गई। 77.86 करोड़ से रोहतक फाटक पर बनने वाले आरओबी का दुष्यंत चौटाला ने शिलान्यास किया। अब जल्द ही धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने दो एमडीआर (दादरी-रोहतक और दादरी-कनीना) के पुनर्निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जिले की 31 किलोमीटर लंबी सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द शुरू करवाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



दादरी में विकसित किया जाएगा औद्योगिक क्षेत्र
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार दादरी में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर काम कर रही है। इसके तहत ई-भूमि पोर्टल पर जल्द ही जमीन लेने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा और सरकार की ओर से दादरी से गुजरने वाली किसी भी मुख्य सड़क पर 250 एकड़ भूमि ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ही इसको लेकर उनके पास मांग आई थी। इसके अलावा दादरी क्षेत्र की मांगों को लेकर सकार की ओर से लगातार काम किए जा रहे हैं।



यमुना के पानी को लेकर केंद्र, प्रदेश व राजस्थान सरकार में हुआ समझौता
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में पेश किए गए बजट में भी यमुना का पानी दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान में लेकर जाने की घोषणा की गई है। इसे लेकर केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और राजस्थान सरकार के बीच एक समझौता हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में दादरी की बड़ी समस्याओं का काफी हद तक समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed