{"_id":"6452a7d2f3c343075f058314","slug":"depot-holder-died-due-to-electrocution-in-the-field-charkhidadri-news-c-21-1-123049-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खेत में करंट लगने से डिपो होल्डर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खेत में करंट लगने से डिपो होल्डर की मौत
विज्ञापन
बाढड़ा। खेत में पानी देने गए द्वारका निवासी गए डिपो होल्डर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।
द्वारका निवासी विनोद (45) बुधवार सुबह खेत में सिंचाई के लिए गया था। जब उसने अपने खेत में रखा लोहे का पाइप बदलने के लिए उठाया तो ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की तार को छू गया। इसके कारण विनोद को जोर का झटका लगा और वो अचेत हो गया। साथ लगते खेत में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
इसके तुरंत बाद परिजन मौके पर पहुंचे और विनोद को उपचार के लिए गांव गोपी सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि मृतक गांव में सरकारी राशन की दुकान चलाता था। मृतक के बेटे नवीन के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।