{"_id":"62f7f568dad3613d55233dd5","slug":"department-fully-prepared-for-panchayat-elections-devendra-babli-charkhidadri-news-hsr639194570","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों के लिए विभाग पूरी तरह तैयार: देवेंद्र बबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों के लिए विभाग पूरी तरह तैयार: देवेंद्र बबली
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के दादरी शहर स्थित कार्यालय में शनिवार को जजपा की बैठक आयोजित की गई। जिला प्रधान नरेश द्वारका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने शिरकत की। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से राय ली गई।
पंचायत मंत्री ने कहा कि चुनाव के लिए पंचायत विभाग पूरी तरह तैयार है। जजपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है और आगामी पंचायत चुनाव में जजपा उम्मीदवार बड़ी जीत दर्ज करेंगे। निष्ठावान, सक्रिय और अच्छी छवि के उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं दादरी जिला प्रभारी राजेंद्र लितानी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को पंचायती चुनाव संबंधी दिशा निर्देश दिए।
मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को हलका स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पंचायती राज चुनावों में 50 प्रतिशत महिलाओं पर आधारित कर चुनावी रणनीति बनाई जाएगी। राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने कहा कि पंचायती राज चुनाव को मजबूती के साथ लड़ा जाए और मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएं। पंचायत स्तर पर सबसे छोटी सरकार के रूप में हिस्सेदारी बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करें। जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए जजपा जनहित में कार्य कर रही है। इस मौके पर संजीव मंदोला, राजेश फौगाट, राजेश सांगवान, ऋषिपाल उमरवास, प्रभुराम गोदारा, भूपेंद्र, रामकुमार, एडवोकेट रविंद्र सांगवान, रामनिवास, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।