फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DEO listened to the problems related to education of the parents during the night stay

Charkhi Dadri News: डीईओ ने रात्रि ठहराव में अभिभावकों की सुनीं शिक्षा से जुड़ी समस्याएं

Sat, 16 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 16 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
DEO listened to the problems related to education of the parents during the night stay
गांव रानीला मेंं डीईओ को सम्मानित करते हुए ग्रामीण।  - फोटो : 1
बौंदकलां। गांव रानीला में शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी शिक्षा से जुड़ी समस्याएं सुनीं। शिक्षा समिति प्रधान मास्टर महावीर सिंह ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कमरा की मरम्मत करवाने व शौचालय निर्माण की मांग रखी। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विभाग के जेई राजबीर को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने गांव के दोनों राजकीय विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षक तैनात करवाने की मांग रखी। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अस्थायी तौर पर शिक्षक की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए। ग्राम पंचायत की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षा विषय के शिक्षक की मांग रखी जिस पर एक शिक्षिका की तैनाती करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एसएमसी सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी मैट उपलब्ध करवाने की मांग रखी। इस पर डीईओ ने अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी (खेल) प्रदीप सांगवान को कबड्डी मैट उपलब्ध करवाने संबंधी निर्देश दिए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से एईओ प्रदीप सांगवान, जिला समन्वयक डॉ. सतीश साहू, एईईओ सुनील सांगवान, प्राचार्य राजेश गुप्ता, विद्यालय प्रभारी मीनू, शिक्षा समिति प्रधान मास्टर महावीर सिंह, पूर्व सरपंच ऋषि कुमार, पंच मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed