{"_id":"6a4957ba106b22d4df0cb0b8","slug":"deo-honors-65-teachers-for-commendable-contribution-to-education-board-results-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-157327-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिक्षा बोर्ड परिणाम में सराहनीय योगदान पर 65 शिक्षकों को डीईओ ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिक्षा बोर्ड परिणाम में सराहनीय योगदान पर 65 शिक्षकों को डीईओ ने किया सम्मानित
Sun, 05 Jul 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड परिणाम में सराहनीय योगदान पर शिक्षकों को सम्मानित करते हुए डीईओ।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 65 शिक्षकों को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रशंसा-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले की यह उपलब्धि शिक्षा विभाग की सुनियोजित रणनीति, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक विषय के पांच-पांच विशेषज्ञ शिक्षकों से अति संभावित प्रश्न-पत्र तैयार करवाए गए थे। इन प्रश्न-पत्रों में शामिल अधिकतर प्रश्न बोर्ड परीक्षा में पूछे गए, जिससे कमजोर विद्यार्थियों को भी अच्छे अंक प्राप्त करने और परीक्षा उत्तीर्ण करने में काफी सहायता मिली। उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी समर्पण, नवाचार और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश साहू ने बताया कि प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार व डॉ. नरसिंह चाहर के सहयोग से दिसंबर माह में विषय विशेषज्ञों की ओ से संभावित प्रश्न-पत्र तैयार किए गए थे। इसके उपरांत जनवरी माह में सभी विद्यालयों के विषय अध्यापकों ने विद्यार्थियों से इन प्रश्नों के मॉडल उत्तर लिखवाए, नियमित अभ्यास कराया और उन्हें याद करवाने का विशेष अभियान चलाया। इसी सुनियोजित कार्ययोजना, विषय विशेषज्ञों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप चरखी दादरी जिला बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। इस अवसर पर प्राचार्य रामपाल यादव, प्राचार्य सुखदेव, एईओ प्रदीप सांगवान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा, गणित विशेषज्ञ मिनाक्षी, शमशेर सांगवान, राजेश डागर आदि उपस्थित रहे।