फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DEO arrived for inspection

Charkhi Dadri News: निरीक्षण करने पहुंचीं डीईओ ने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर जांचा शिक्षा का स्तर

Fri, 19 Jul 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 19 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
DEO arrived for inspection
डोहका हरिया राजकीय स्कूल का निरीक्षण करतीं डीईओ कृष्णा फौगाट। 
बाढ़डा। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बाढड़ा खंड के डोहका हरिया और मौजी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ ने कक्षाओं में छात्रों से बातचीत कर शैक्षणिक स्तर जांचा और विद्यालय की व्यवस्थाओं अवलोकन किया। डोहका हरिया स्कूल में दसवीं कक्षा का स्तर अवलोकन के दौरान अच्छा पाया गया।
विज्ञापन

डीईओ कृष्णा फौगाट ने इस दौरान समय सारिणी, अध्यापक डायरी, सफाई व्यवस्था, पुस्तकालय, विज्ञान कक्ष, कंप्यूटर लैब आदि का निरीक्षण किया और इनके नियमित प्रयोग व साफ-सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों की एमआईएस पोर्टल पर नियमित रूप से उपस्थित दर्ज करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थित उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए आवश्यक है। वहीं, दोनों विद्यालयों के निरीक्षण के बाद उन्होंने शिक्षकों की बैठक ली और शैक्षणिक कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साप्ताहिक टेस्ट लेने व विद्यार्थियों को नोट्स बनाकर देने के लिए कहा। शिक्षण के दौरान पाठ्य पुस्तकों के प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। डीईओ ने निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तीन दिन में दूर कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

- अनुपस्थित रहने वालों से मांगा स्पष्टीकरण
जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के बाद खंड के उच्च विद्यालयों व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रमुखों की बैठक ली और मेगा मॉनिटरिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाढ़डा को आकांक्षी खंड चुना गया है। वहीं, बैठक में अनुपस्थित रहने वाले डीडीओ व प्राचार्यों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed