फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DEO and BEO inspected schools

Charkhi Dadri News: डीईओ और बीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, परीक्षाओं की तैयारी जांची

Thu, 15 Feb 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 15 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
DEO and BEO inspected schools
बौंदकलां के राजकीय स्कूल में कक्षाओं का निरीक्षण करतीं डीईओ कृष्णा फौगाट। 
बौंदकलां। जिले के राजकीय स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं के परिणाम संवर्धन की नई पहल के तहत अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रहीं हैं। प्रैक्टिस पेपर्स का अभ्यास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बीआरपी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को डीईओ कृष्णा फौगाट ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांकरोड़ और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौंदकलां में बोर्ड कक्षाओं का निरीक्षण किया। वहीं बीईओ राजबाला फौगाट ने भी संस्थानों में जाकर कक्षाओं की जांच की। डीईओ ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में जाकर शिक्षक की रणनीतियों का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या स्कूल प्राचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि संस्थान के शिक्षक विद्यार्थियों की परीक्षाओं तैयारी में जुटे हैं। इसके बाद डीईओ ने राजकीय विद्यालय सांकरोड़ का निरीक्षण किया। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हल करने के लिए अभ्यास प्रश्नपत्र दिए थे। डीईओ ने इसकी सराहना की। इस दौरान प्राचार्य रविंद्र, प्राचार्य विजय कुमार, बीआरपी पवन कुमार, सत्यवान, रश्मि, एबीआरसी मुकेश, बिजेंद्र, मुन्नी, कविता, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक स्कूल से सामान चोरी, मामला दर्ज

बाढड़ा। पिचौपा खुर्द राजकीय प्राथमिक पाठशाला में रसोई का सामान और बर्तन चोरी हो गए। राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य अध्यापक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 और 11 फरवरी को दो दिन अवकाश था। इसके अगले दिन जब वह स्कूल पहुंचा तो देखा रसोईघर का ताला टूटा था। अंदर जाकर सामान चेक किया तो पीतल का एक पतीला, ढक्कन, 10 थाली, 10 चम्मच और दो ताले गायब मिले। स्कूल में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed