{"_id":"694af8fc930d62aea40ac8dc","slug":"dense-fog-and-increasing-cold-have-worsened-the-situation-in-dadri-with-temperatures-set-to-drop-by-two-degrees-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-149175-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी में घनी धुंध और बढ़ती ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, आज दो डिग्री और घटेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी में घनी धुंध और बढ़ती ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, आज दो डिग्री और घटेगा पारा
Wed, 24 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 334बी पर छाई धुंध के बीच से गुजरते वाहन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में लगातार छाई घनी धुंध और गिरते तापमान ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को जिले में ठंड का असर चरम पर नजर आया। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से दिन और रात के तापमान में करीब दो डिग्री की और गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।
धुंध की छाई चादर
सुबह के समय जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घनी धुंध की चादर छाई रही। हालात ऐसे रहे कि दृश्यता मात्र 8 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे से लेकर गांव की सड़कों तक वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कई स्थानों पर छोटे हादसों की स्थिति भी बनी, हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी परेशानी
धुंध और ठंड के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय स्कूली बच्चे ठंड के बीच स्कूलों के लिए बस के इंतजार में खड़े नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। बाजारों में भी सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा, जो दोपहर के बाद ही कुछ हद तक सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
पशुओं के लिए किए इंतजाम
ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर अधिक देखने को मिला। खुले खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर ठिठुरते नजर आए। हालांकि घनी धुंध को फसलों के लिए लाभकारी भी माना जा रहा है, लेकिन लगातार गिरते तापमान से सब्जियों और सरसों की फसल को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। पशुपालकों को भी अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं।
सर्दी से बचने की सलाह
स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह मौसम परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम और ठंड के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और गर्म तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जा रही है।