फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demonstated on the demands

सर्व कर्मचारी संघ और सीआईटीयू ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstated on the demands
स्वास्थ्य विभाग ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ और सीआईटीयू के कर्मियों ने मांगों व समस्याओं को लेकर सिविल अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सवकर्मचारी संघ जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा और स्वास्थ्य विभाग ठेका कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान संजीव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

राजकुमार घिकाड़ा ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे करीब 11 हजार कर्मियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। 30 सिंतबर को प्रदेश की भाजपा सरकार इन सब कर्मियों का अनुबंध समाप्त करने जा रही है। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी कोरोना काल में भी अपनी सेवाओं से पीछे नहीं हटे और जान जोखिम में डालकर जन सेवा की।अगर प्रदेश सरकार इनके साथ अन्याय करती है तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ब्लॉक प्रधान कृष्ण सिंह, शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति राज्य प्रधान धर्मेंद्र पहलवान, आशा वर्कर राज्य उपप्रधान कमलेश, विजय लांबा, सुभाष, सचिव दलवीर सिंह, अध्यापक संघ नेता कृष्ण फौगाट, रमेश, सुनील, मंजू, मुकेश, सुखदर्शन, विजय गोपी, विकास, ओमबीर, मंदीप, रफीक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed