फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demanding removal of encroachment from Panchayat land, villagers of Jeetpura submitted a memorandum to SDM

Charkhi Dadri News: पंचायती जमीन से कब्जे हटवाने की मांग, जीतपुरा के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demanding removal of encroachment from Panchayat land, villagers of Jeetpura submitted a memorandum to SDM
एसडीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन देते गांव जीतपुरा के ग्रामीण। 
बाढड़ा। गांव जीतपुरा में ग्राम पंचायत की जमीन पर पिछले कई वर्षों से चले आ रहे कब्जों को लेकर ग्रामीणों में रोष का माहौल बना हुआ है। बार-बार अपील के बावजूद कोई समाधान न होने पर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उपमंडल कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पंचायत की शामलाती भूमि पर काफी समय से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की जमीन की कई बार सरकारी खर्चे पर पैमाइश करवाई गई, लेकिन आज तक किसी भी कब्जे को नहीं हटाया गया। इससे न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है, बल्कि गांव के लोगों को मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं हाल ही में जोहड़ की जमीन की रजिस्ट्री करवाने की कार्रवाई शुरू किए जाने को लेकर भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम आशीष सांगवान से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और पंचायत की जमीन पर मौजूद सभी कब्जों को हटवाया जाए। एसडीएम आशीष सांगवान ने कहा कि मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण मुकेश कुमार, धर्मबीर सिंह, अमित, अमरजीत, अरुण, रवि, सोमबीर, शंकर, प्रदीप, पवन, संदीप, सुरेंद्र, मोहित, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed