{"_id":"6793c3c666f5e59e7707c54d","slug":"demand-to-erase-pole-from-road-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130563-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो ग्राम पंचायतों ने की रास्ते के बीच खड़े पोल को शिफ्ट कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो ग्राम पंचायतों ने की रास्ते के बीच खड़े पोल को शिफ्ट कराने की मांग
Fri, 24 Jan 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
2 करोड़ 74 लाख की लागत से पंचायत विभाग करवा रहा जगरामबास को गोपी गांव से जोड़ने वाले रास्ते का निर्माण
पोल शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम मांग रहा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी बाढड़ा। जगरामबास और गोपी गांव को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का किया जा रहा है। इस कार्य पर 2 करोड़ 74 लाख लागत आएगी। दूसरी ओर इस मार्ग पर खड़े बिजली पोल को निगम शिफ्ट नहीं कर रहा है। जबकि, दोनों ग्राम पंचायतें निगम अधिकारियों से यह कार्य जल्द करने की गुहार लगा चुकी हैं।
हरियाणा पंचायत राज की ओर से गांव जगरामबास से गोपी की तरफ जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल, यहां से गुजरने वाले दो हाईटेंशन आपूर्ति लाइन के पोल खड़े हैं। इन्हें शिफ्ट करने के लिए बिजली निगम बजट मांग रहा है।
गोपी के सरपंच कुलबीर श्योराण, जगरामबास सरपंच राधा देवी, संदीप धनखड़, नंबरदार शीशराम आदि ने बताया कि ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों को मांगपत्र देकर सड़क निर्माण से पहले पोल शिफ्ट कराने की मांग कर चुके हैं। लेकिन, अब तक यह परवान नहीं चढ़ पाई है। बिजली निगम एसडीओ रामसिंह ने कहा कि बिजली आपूर्ति लाइन का पोल शिफ्ट करने के लिए नियमानुसार लागत राशि जमा करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
फोटो - 40
गांव जगरामबास से गोपी को जोड़ने वाले निर्माणाधीन सड़क के बीच लगे बिजली पोल। संवाद