फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   demand to check jhuggi jhopadi

Charkhi Dadri News: झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे प्रवासियों की जांच के लिए थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 28 Apr 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Apr 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
demand to check jhuggi jhopadi
फोटो 14 गांव झोझूकलां में थाना प्रभारी को ज्ञापन देते ग्रामीण व विभिन्न संगठनों के लोग। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पाकिस्तान, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की छानबीन करने के लिए गांव झोझूकलां के लोगों ने पुलिस थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
सरपंच अशोक बंटी के नेतृत्व में पुलिस थाना प्रभारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने विदेशी लोगों विशेष कर पाकिस्तान, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की छानबीन करने के लिए कहा है। इन लोगों के देश से बाहर जाने के आदेश हैं।
गांव झोझूकलां में बिजली बोर्ड एवं आंबेडकर कॉलोनी के आसपास रह रहे अवैध प्रवासियों की छानबीन करने की मांग के लिए सरपंच अशोक बंटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्राम पंचायत के अतिरिक्त व्यापार मंडल झोझू कलां, विश्व हिंदू परिषद, वंचित जन जागृति ट्रस्ट, आर्यवीर दल, आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सरपंच अशोक बंटी ने कहा कि लंबे समय से कुछ प्रवासी अवैध रूप से आंबेडकर बस्ती के आसपास रह रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि इन झुग्गी-झोपड़ियों में संदिग्ध एवं बाहरी लोगों का आवागमन बना रहता है। लोगों ने इनके आधार कार्ड व अन्य कागजात की छानबीन एवं जांंच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासी शराब पीकर लोगों के साथ मारपीट भी करते हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इन झुग्गी-झोपड़ियाें में अवैध बिजली कनेक्शन है। उनको भी शीघ्रता से काटा जाए।

इस मौके पर युवा विकास मंडल के अध्यक्ष रामवीर सांगवान, माईराम सांगवान ,सनी कुमार, मनजीत कुमार, योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य, जसवीर, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed