फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demand raised to set up SIT in elderly couple's suicide case

Charkhi Dadri News: बुजुर्ग दंपती आत्महत्या मामले में एसआईटी गठित करने की उठी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to set up SIT in elderly couple's suicide case
एसपी नितिका गहलोत को सौंपे ज्ञापन सौंप कर बाहर आए अधिवक्ता।
चरखी दादरी। गोपी निवासी बुजुर्ग दंपती की आत्महत्या मामला गर्माता जा रहा है। इस मामले में अब कुछ अधिवक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। बुधवार को इस मांग को लेकर वो एसपी निकिता गहलोत से मिले। उन्होंने उनसे निष्पक्ष जांच करवाकर सच सबके सामने लाने की मांग की, ताकि समाज का कानून पर विश्वास कायम रहे।
विज्ञापन

एसपी निकिता गहलोत को सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ता संजीव तक्षक, विरेंद्र डुडी, एडवोकेट प्रवीन तक्षक, एडवोकेट प्रदीप कालीरमण, एडवोकेट शौकीन वर्मा व रमन आदि ने बताया कि गत 20 मार्च को मूलरूप से गोपी निवासी जगदीशचंद और उनकी पत्नी भागली देवी ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में पुत्र और दो पुत्रवधू पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार मानकर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि अब इस मामले में आर्य समाज के लोग आरोपियों को निर्दोष बता रहे हैं क्योंकि उनकी पहुंच ऊपर तक है। इस मामले में जांच एजेंसी पर आरोपियों का पूरा दबाव व प्रभाव है। वहीं, मृतक के परिजन ही जब आरोपी हो और मामले की कोई पैरवी करने वाला न हो तो जांच प्रभावित होना लाजमी है। ज्ञापन के जरिये उच्च एजेंसी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर न्याय करने की मांग की गई, ताकि समाज का कानून पर विश्वास कायम रहे। ये महत्वपूर्ण नहीं है कि आरोपी कौन है, बल्कि ये महत्वपूर्ण है कि गलत करने वाले को सजा जरूर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती आत्महत्या मामला बड़ा मामला है। अब उनकी पैरवी करने वाला कोई नहीं बचा है जबकि आर्य समाज के लोग इस मामले के आरोपियों को बचाने में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों का सारा कच्चा चिट्ठा मेरे पास है। मामले की एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर आज हम एसपी से मिले हैं और उन्होंने वीरवार को ही एसआईटी गठित करने का आश्वासन दिया है।
-संजीव तक्षक, एडवोकेट, दादरी बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed