{"_id":"69a484b8f1ee942815070c13","slug":"demand-raised-for-implementation-of-uniform-policies-for-freedom-fighters-across-the-country-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152115-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पूरे देश में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक समान नीतियां लागू करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पूरे देश में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक समान नीतियां लागू करने की उठाई मांग
Sun, 01 Mar 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोजगार्डन में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
चरखी दादरी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जनकल्याण संगठन एवं स्वतंत्रता सेनानी वंशजों की संयुक्त बैठक का आयोजन रविवार को स्थानीय रोज गार्डन में किया गया। इसमें दादरी सहित भिवानी, महेंद्रगढ़ आदि जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता दिलसुख झोझू कलां, राजेश भांडवा ने की। संचालन उमेद सिंह यादव व राजेंद्र अटेला द्वारा किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राजेश मास्टर महेंद्रगढ और वीर सिंह भिवानी ने शिरकत की।
बैठक में बताया गया कि पिछले काफी समय से न्यायालय में स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के हकों कि लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी को लेकर आगामी आठ मार्च को पंजाब की मोगा मंडी में राष्ट्रीय स्तर की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में दादरी, भिवानी व महेंद्रगढ़ आदि जिलों से शिरकत की जाएगी।
इसके अलावा बैठक में अन्य लंबित मांगों व मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इनमें मुख्य रूप से विधवा पेंशन पर लगाई गई आय की शर्त को हटाने, स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सरकारी नौकरियों में पूर्व की सरकारों की तरह दो प्रतिशत आरक्षण लागू रहने देने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
बैठक में पूरे देश में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक समान नीतियों को जारी करने के लिए आवाज उठाई गई। इस दौरान सनातन मानकावास, परणपाल धनासरी, रमेश काकडौली, मीर सिंह अचीना, सुमेर, जितेंद्र अटेला, कदम कासनी, जयभगवान रानीला, उपेंद्र नांधा, प्रदीप चरखी, कमल सिंह कादमा, समुंद्र भारीवास, जयपाल आदि भी मौजूद रहे।