फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   demand of jaipur gulal

Charkhi Dadri News: जयपुर के केमिकल रहित गुलाल की रही मांग, एक करोड़ का बाजार में हुआ कारोबार

Thu, 13 Mar 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
demand of jaipur gulal
 स्टॉल पर रखे विभिन्न प्रकार के गुलाल। संवाद
फोटो 24
विज्ञापन

शहर में गुलाल और पिचकारी की खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
फोटो 25
दुकान पर रखे विभिन्न प्रकार के गुलाल। संवाद

- वीरवार को 15 क्विंटल गुलाल और 20 हजार पिचकारियों की हुई बिक्री, जयपुर का गुलाल बाजार में पड़ गया कम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। होली पर्व पर बाजार में सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ा ही बेहतर कारोबार हुआ। वीरवार को गुलाल और पिचकारियों की दुकानों समेत किराना स्टोर गुलजार रहे। जयपुर के केमिकल रहित खुले गुलाल की मांग सबसे अधिक रही। गुलाल का स्टॉक दुकानदारों के पास कम पड़ गया। वीरवार को होली पर्व पर दादरी बाजार में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
होली पर्व पर शहर में गुलाल और पिचकारियों की 100 से अधिक दुकानें लगीं। दुकानदार जयपुर से गुलाल और दिल्ली से पिचकारियां लेकर आए। दुकानदार सतीश, रवि और मनोज ने बताया कि हरा, गुलाबी और सिंदूर रंग के जयपुरी गुलाल की मांग सबसे अधिक रही। वीरवार को शहर में करीब 15 क्विंटल गुलाल बिका।
विज्ञापन

इसके अलावा, बाजार में करीब 20 हजार पिचकारियां भी बिकीं। गुलाल और पिचकारी मार्केट में करीब 20 लाख से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। वहीं, व्यापार मंडल पदाधिकारियों की मानें तो वीरवार को होली पर कारोबार सामान्य दिन के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहा। रंग और किराना स्टोर मार्केट को छोड़कर अन्य मार्केट का कारोबार कम ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 200 रुपये किलो बिका गुलाल
बाजार में 10 से लेकर 200 रुपये तक के गुलाल के पैकेट उपलब्ध रहे। वहीं, जयपुर का केमिकल युक्त गुलाल करीब 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिका। विक्रेताओं की मानें तो दादरी में बिक्री के लिए जयपुरी गुलाल के 1500 बैग लाए गए थे। यह स्टॉक कम पड़ा गया। दोपहर तक सारा गुलाल बिक गया।


वर्सन:
दादरी शहर के बाजार में होली पर करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। गुलाल-पिचकारी और किराना स्टोर मार्केट में ही खरीदारी हुई जबकि अन्य मार्केट का कारोबार कम ही रहा।
-रविंद्र गुप्ता, संरक्षक, दादरी नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed