{"_id":"6692f9c75223de19a4085587","slug":"demand-for-shiv-mandir-road-construction-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-120372-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिव मंदिर रोड बनवाने के लिए एडीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिव मंदिर रोड बनवाने के लिए एडीसी को सौंपा ज्ञापन
Sun, 14 Jul 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में एडीसी के समक्ष अपनी बात रखते हुए विहिप संगठन पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं
समाधान शिविर में आमजन की परेशानियों का हवाला देकर उठाई सड़क के पुनर्निर्माण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बड़ा शिव मंदिर रोड जर्जर हाल में है। इसके चलते वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, इस रोड पर स्थित मंदिरों में सुबह-शाम आने वाले श्रद्धालु भी परेशान हैं। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गावाहिनी आदि संगठनों ने समाधान शिविर में एडीसी एवं नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर के समक्ष सड़क के पुनर्निर्माण की मांग रखी। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
विहिप जिला अध्यक्ष रोशनी शर्मा ने बताया कि शिव मंदिर 300 साल पुराना मंदिर है। इसमें दादरी नगर के सभी लोगों को गहरी आस्था है। सावन के महीने में प्रतिदिन हजारों भक्तों का आवागमन होता है। लेकिन, मंदिर का मुख्य रास्ता गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इसकी हालत खस्ता है। इस रास्ते को बनवाने के लिए वे काफी समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
जिला उपाध्यक्ष रोहताश शर्मा ने 22 जुलाई को मंदिर प्रागंण में शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा और दो अगस्त को शिवरात्रि के पावन पर्व पर मेला लगेगा। सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने रोड बनवाने की अपील की है। इस पर एडीसी ने 22 जुलाई से पहले रोड बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इस दौरान परिषद के जिला सहमंत्री जगन्नाथ धनेटिया, भास्कर वशिष्ठ, रतनलाल गोयल, कर्ण सिंह सोनी, रतनलाल बजाज, संजय सोनी, महावीर प्रसाद, तुलेंद्र वर्मा, रामनिवास सोनी, साधुराम शर्मा, शिवशंभु सेवादल से पितांबर गर्ग, दिनेश मितल, गोपीराम गर्ग, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद हुए।
फोटो - 07
समाधान शिविर में एडीसी के समक्ष अपनी बात रखते हुए विहिप संगठन के पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं