{"_id":"6980f14844e77cb40c0526a7","slug":"demand-for-reinstatement-of-suspended-patwaris-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150932-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: निलंबित पटवारियों को बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: निलंबित पटवारियों को बहाल करने की मांग
Tue, 03 Feb 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले दिनों निलंबित किए गए प्रदेश के छह पटवारियों को बहाल करने की मांग के लिए दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को भी जिले में पटवारियों व कानूनगो का सांकेतिक धरना जारी रहा। वहीं जिले के सभी 52 कानूनगो एवं पटवारी हड़ताल पर रहे।
द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन दादरी के बैनर तले पटवारी एवं कानूनगो सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर की पार्किंग में एकत्रित हुए और सांकेतिक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलबीर सांगवान ने की।
वक्ताओं ने कहा कि निलंबित किए गए पटवारियों को पिछले काफी दिनों से वापस कार्य पर लिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार द्वारा इस तरफ गंभीरता न दिखाने पर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर पहले शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांग पर गंभीरता न दिखाने पर राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर धरने को बुधवार तक तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया।