फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demand for amendment in Hindu Marriage Act in Sarvkhap Mahapanchayat held in Haryana

सर्वखाप महापंचायत: हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग, प्रेम विवाह और कोर्ट मैरिज में परिजनों की सहमति हो जरूरी

Sun, 02 Jan 2022 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 08:56 PM IST
सार

कितलाना टोल पर सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में छह घंटे तक सामाजिक कुरीतियों पर खापों के पदाधिकारियों ने मंथन किया। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पांच प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

विज्ञापन
Demand for amendment in Hindu Marriage Act in Sarvkhap Mahapanchayat held in Haryana
महापंचायत के दौरान मंच पर मौजूद राकेश टिकैत, सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में कितलाना टोल पर रविवार को सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत आयोजित की गई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा नेता राकेश टिकैत और जलपुरुष राजेंद्र सिंह समेत विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। करीब छह घंटे चली महापंचायत में मुख्य रूप से पांच प्रस्ताव पास हुए, जिनमें सबसे अहम हिंदू-मैरिज एक्ट में संशोधन और लव व कोर्ट मैरिज में परिजनों की सहमति जरूरी करना है। इसके अलावा महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों को लेकर मंथन किया गया और वक्ताओं ने अपने सुझाव दिए।

विज्ञापन


जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जाति पाति का बंधन तोड़कर ही समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि हम सबको एक होकर देश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाना है। समाज में महिलाओं का विशेष स्थान है, इसलिए दहेज प्रथा की कुरीति को रोकना होगा। नशा इंसान का विवेक खत्म कर देता है।
विज्ञापन


इसलिए हमें नशा मुक्त भारत का निर्माण करना होगा। महंत राजेंद्रदास ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों से हर ओर निराशा है। भारत विश्व गुरु रहा है लेकिन आज ऋषियों मुनियों की धरती पर बुराइयों का बोलबाला है, जिनको रोकने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। रूस के कृषि वैज्ञानिक ईवान और उनकी पत्नी एना ने भी महापंचायत में शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 नशे व अपराध ने युवाओं को बेड़ियों में जकड़ा : सांगवान
सर्वजातीय सांगवान खाप के प्रधान और विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि जाति पाति के जहर से समाज में बिखराव हो रहा है। नशे व अपराध ने युवाओं को बेड़ियों में जकड़ लिया है। दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या की बुराई को खत्म करने की जरूरत है। लव मैरिज पर चिंतन करना चाहिए और माता-पिता की सहमति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन सब बुराइयों को एकजुटता से खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी के लिए खातीवास के किसानों की जमीन का अधिग्रहण सरकार बिना मुआवजा दिए कर रही है जो बेहद निंदनीय है। 

ये पांच प्रस्ताव हुए पास

  • हिंदू मैरिज एक्ट में संसोधन हो और लव व कोर्ट मैरिज के लिए परिजनों की सहमति जरूरी हो
  • दहेज लेना और देना अपराध है और दोनों ही स्थितियों में दोषियों पर कार्रवाई हो।
  • भ्रूण हत्या करने वालों और नशाखोरों को सामाजिक दंड भी दिया जाए।
  • अपराध को बढ़ावा देने वालों पर भी सामाजिक कार्रवाई की जाए।
  • सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास हो।
  • महापंचायत में इन्होंने भी रखे विचार

महापंचायत में अहलावत खाप 84 के प्रधान हरदीप अहलावत, भारतीय किसान यूनियन की नेता सुमन हुड्डा, सरोहा खाप के प्रधान रणधीर सरोहा, नांदल खाप के प्रधान डॉक्टर सुरेश नांदल, गुलिया खाप के प्रधान विनोद गुलिया, सतबीर पहलवान, अशोक खत्री प्रधान, फौगाट खाप प्रधान बलवंत फौगाट, श्योराण खाप-25 प्रधान बिजेंद्र श्योराण, डिंपी पहलवान, सुदेश गोयत, अमित सांगवान ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed