फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Delay in construction of ROB, Public Works Agency fined Rs 20 lakh

Charkhi Dadri News: आरओबी के निर्माण में देरी, लोक निर्माण एजेंसी पर लगाया 20 लाख का जुर्माना

Thu, 14 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 14 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Delay in construction of ROB, Public Works Agency fined Rs 20 lakh
रोहतक रोड रेलवे फाटक के पास आरओबी का काम करने के लिए लगाए गए उपकरण। - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के मुख्यमार्गों में शामिल रोहतक रोड पर यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का कछुआ गति से चल रहा काम लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन

एजेंसी की ओर से 15 महीने बाद भी 30 प्रतिशत काम पूरा करने से विभाग में गहरी नाराजगी बनी हुई है। कार्य के प्रति बरती जा रही ढिलाई पर सख्ती दिखाते हुए लोक निर्माण विभाग ने एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निर्माण कार्य में बरती जा रही सुस्ती से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के रोहतक रोड रेलवे फाटक पर लोक निर्माण विभाग 76 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी बनवा रहा है। विभाग की ओर से जारी निविदा के अनुसार एजेंसी को यह कार्य दो वर्ष की अवधि में पूरा करना था। एजेंसी ने फरवरी 2025 में आरओबी का निर्माण कार्य शुरू किया था लेकिन काम गति नहीं पकड़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed