फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Deenbandhu Sir Chhotu Ram Jayanti celebrated in Kisan Bhawan

किसान भवन में मनाई दीनबंधु सर छोटूराम जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Deenbandhu Sir Chhotu Ram Jayanti celebrated in Kisan Bhawan
बाढड़ा। कस्बे के सर छोटूराम किसान भवन में क्षेत्र के किसान, संयुक्त किसान मोर्चा व सामाजिक संगठनों ने दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती मनाई। इस दौरान किसानों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

कस्बे के किसान भवन में भाकियु जिला सचिव हरपाल भांडवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य दलीप सांगवान व महेंद्र जेवली ने कहा कि सर छोटूराम किसानों के सच्चे मसीहा थे। वह किसान मजदूर की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज किसानों को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इसके बाद किसानों ने क्षेत्र के बकाया मुआवजे व किसान भवन के पुनर्निर्माण की मांग की। किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध करवाने की बात भी रखी। वक्ताओं ने कहा कि 2021 की फसल की गिरदावरी करवाई गई। परंतु बाढड़ा क्षेत्र में अत्यअधिक नुकसान होने के बावजूद भी अधिकारियों और बीमा कंपनियों की मिलीभगत से नुकसान बहुत कम मात्रा में दिखाया गया। जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की गई। मांगों को लेकर एसडीएम डॉ. संजय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर धर्मपाल बारवास, हरपाल भांडवा, महेंद्र, दलीप सांगवान, महेंद्र जेवली, विनोद मांढ़ी, गिरधारी मोद, आनन्द वालिया, प्रदीप बाढड़ा, प्रताब, जितेंद्र डांडमा, दिलबाग गोपी, संदीप बाढड़ा, सुंदर हुई, सतीश डालवास, कर्णसिंह चन्द्रपाल, सतवीर, करणसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed