फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body of youth missing for two days found in Johad, tape on mouth and feet tied

जोहड़ में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मुंह पर टेप तो पांव भी मिले बंधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for two days found in Johad, tape on mouth and feet tied
चरखी दादरी। दो दिन से लापता गुडाना निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के जोहड़ से बरामद हुआ है। मृतक के मुंह पर टेप लगी मिली जबकि उसके दोनों पांव भी बंधे थे। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। बाढड़ा डीएसपी देशराज का कहना है कि जल्द ही पुलिस इस मामले को सुलझा लेगी और इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पहुंचे गुडाना निवासी नरेश ने बताया कि वो जेबीटी शिक्षक है और उनकी पोस्टिंग अजीतपुरा राजकीय स्कूल में है। उनके एक बेटा और एक बेटी थी। बेटा अमन (22) बड़ा था और वो रोहतक के नेकीराम कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। नरेश ने बताया कि उसका बेटा अमन गत पांच जनवरी की अलसुबह बिन बताए घर से निकला था। परिजन तब से ही उसके नंबर पर लगातार फोन कर संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अमर का नंबर ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन

नरेश ने बताया कि उन्होंने अमन के लापता होने की शिकायत पुलिस को दे दी थी जिसके आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव देखा। सूचना पाकर वो भी मौके पर पहुंचा। नरेश ने बताया कि तालाब में मिला शव उसके बेटे अमन का मिला। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आई। इससे पहले झोझूकलां थाना पुलिस के अलावा सीआईए व स्पेशल स्टाफ टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोर्ड से करवाया गया पोस्टमार्टम -
मृतक के दोनों पैर नीचे से रस्सी से बंधे मिले और उसके मुंह पर टेप लिपटी मिली। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान तो नहीं मिले। लेकिन हालात देखकर सीधे तौर पर पुलिस व परिजनों को यह हत्या का मामला लगा। इसके मद्देनजर पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि मृतक के पिता ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
- नरेश के घर का बुझा इकलौता चिराग -
अमन जेबीटी शिक्षक नरेश का इकलौता बेटा था। अमन के एक छोटी बहन है। अमन की मौत के साथ ही नरेश के घर का इकलौता चिराग बुझ गया। वहीं, इस मामले की चर्चा दिनभर गुडाना समेत आस-पास के गांवों में भी रही।

वर्जन::
इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया है। इस मामले का पुलिस जल्द से जल्द पटाक्षेप करने का प्रयास करेगी।
- देशराज, डीएसपी, बाढड़ा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed