फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body of young man found in Bani, fear of murder

Charkhi Dadri News: बणी में मिला युवक का हाथ-पैर कटा शव, हत्या की आशंका

Wed, 19 Jul 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in Bani, fear of murder
चरखी दादरी। अचीना ताल के डायमंड वैली स्कूल के पीछे स्थित बणी में युवक की हाथ-पैर कटी लाश मिली है। शव करीब एक सप्ताह पुराना होने का अंदेशा है। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। सदर थाना पुलिस ने बुधवार को शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवा इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि अचीना स्थित डायमंड वैली स्कूल के पीछे स्थित बणी में एक शव क्षत-विक्षत हाल में पड़ा है। शव के दोनों पांव का एड़ी वाला भाग कटा और एक हाथ की कलाई कटी मिली है। ऐसे में स्पष्ट है कि किसी ने रंजिशन हत्या की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या दूसरी जगह की गई है और शव को दिल्ली रोड समीप स्थित बणी में डालकर खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

बंधा मिला लंगोट, पहलवान होने का अंदेशा
डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष या इससे अधिक होने का अनुमान है। चेहरा पूरी तरह क्षत विक्षत है। इसके चलते पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मृत युवक ने लंगोट पहना हुआ था। इससे कयास लगाए जा रहे है कि वह पहलवान था. जिस तरह से उसके हाथ-पांव काटे गए है, उससे अंदेशा है कि रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- स्कूल की सीसीटीवी फुटेज से हाथ लग सकता है सुराग
मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने न केवल पूरी बणी को खंगाला बल्कि सबूत जुटाने के लिए अचीना ताल स्थित एक निजी स्कूल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। अगर हत्यारे स्कूल के समीप वाले रास्ते से शव डालकर गए हैं तो उनके सीसीटीवी में कैद हो सकती है। केस में फुटेज अहम कड़ी साबित हो सकती हैं।

- 21 जिलों के अलावा राजस्थान पुलिस को भी भेजे फोटो
दादरी पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए प्रदेश के 21 जिलों की पुलिस के अलावा राजस्थान पुलिस को भी शव का फोटो भेजा है। इतना ही नहीं दादरी के अलावा अन्य जिलों की पुलिस से गत कुछ दिनों में गुमशुदा हुए लोगों का डाटा भी मांगा गया है, ताकि शिनाख्त करने में मदद मिल सके। कयास लगाए जा रहे है कि वारदात में दो या इससे अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।



शव के संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीआईए और स्पेशल स्टाफ के अलावा सदर थाने की दो टीमें मामले की जांच के लिए गठित की गई हैं। पुलिस का पहला प्रयास मृतक की शिनाख्त का रहेगा और इसके लिए प्रयास शुरू किए जा रहे हैं।
-सुभाषचंद्र, डीएसपी, चरखी दादरी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed