{"_id":"611abbff8ebc3e42db5324fa","slug":"dead-body-found-of-a-missing-youth-in-a-mutilated-condition-in-the-bushes-of-huda-sector-8-charkhidadri-news-hsr6090716189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा सेक्टर आठ की झाड़ियों में क्षत-विक्षत हाल में मिला आठ दिन से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा सेक्टर आठ की झाड़ियों में क्षत-विक्षत हाल में मिला आठ दिन से लापता युवक का शव
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से बातचीत करते डीएसपी बली सिंह।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। आठ दिन से लापता घिकाड़ा निवासी एक युवक का शव सोमवार सुबह हुडा सेक्टर आठ की झाड़ियों में क्षत-विक्षत हाल में मिला है। शव कई दूर पुराना है और कुत्तों के शव नोंचने का अंदेशा है। मृतक के दोनों हाथ और पैरों से मांस गायब है। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि पुलिस तह तक जाकर सच्चाई सामने लाए।
जानकारी के अनुसार घिकाड़ा निवासी आशीष (23) जनता कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह शहर स्थित वर्धमान लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आता था। नौ अगस्त को सुबह करीब आठ बजे वो बाइक पर सवार होकर दादरी आया था, लेकिन इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटा। मृतक के ताऊ वेदप्रकाश ने बताया कि उसी दिन परिजनों ने सदर थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दी थी, लेकिन दस अगस्त को सदर थाना पुलिस ने यह मामला सिटी थाने का बताया और परिजनों ने वहां गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया।
वेदप्रकाश ने बताया कि उसके बाद से ही परिजन लगातार आशीष की तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वो पुलिस थाने चला गया जबकि आशीष का बड़ा भाई सुरेंद्र परिजनों के साथ उसे हुडा सेक्टर की झाड़ियों में तलाश करने लगे। वेदप्रकाश ने बताया कि उसी दौरान उन्हें झाड़ियों में क्षत-विक्षत हालत में आशीष का शव मिला। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हुडा सेक्टर में शव मिलने की खबर मिलते ही डीएसपी बली सिंह व सिटी थाना पुलिस समेत सीआईए टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने बारीकी से घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से क्षत-विक्षत हाल में होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया। परिजनों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच करें। परिजनों का कहना है कि अगर आशीष ने आत्महत्या की है तो पुलिस इसके कारण का पता लगाए और अगर उसकी हत्या हुई है तो आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन
दस अगस्त को मेजबान चौक पर मिली थी बाइक
मृतक के ताऊ वेदप्रकाश और भाई सुरेंद्र ने बताया कि आशीष के गुमशुदा होने के बाद उन्हें लाइब्रेरी और शहर में अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसी दौरान उन्हें आशीष की अंतिम लोकेशन मेजबान चौक के समीप की मिली। उन्होंने बताया कि दस अगस्त को आशीष की बाइक मेजबान चौक के समीप से बरामद हुई थी और उस दौरान परिजन हुडा सेक्टर की तरफ नहीं गए।
तीन बहन-भाइयों में छोटा था मृतक
मृतक आशिष तीन भाई-बहनों में छोटा था। उसका एक बड़ा भाई और एक बहन है। लाइब्रेरी से नौ अगस्त को वो दोपहर करीब 12:20 पर निकला था और उस दौरान वह किसी से फोन पर बात कर रहा था। आशीष के शव के समीप ही उसका मोबाइल और चप्पल भी मिली है।
-------
वर्जन::
इस संबंध में पुलिस ने पहले ही गुमशुदगी का केस दर्ज कर रखा है। सोमवार को मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरूप पुलिस अगली कार्रवाई अमल में लाएगी। फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
बली सिंह, डीएसपी