{"_id":"6526ce6f89d2a7244c0d0555","slug":"dcs-order-agency-should-have-enough-vehicles-lifting-of-millet-should-be-done-regularly-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-7745-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी का आदेश : एजेंसी के पास पर्याप्त हों वाहन, नियमित रूप से किया जाए बाजरे का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी का आदेश : एजेंसी के पास पर्याप्त हों वाहन, नियमित रूप से किया जाए बाजरे का उठान
Wed, 11 Oct 2023 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
दादरी मंडी से बाजरा का उठान करते श्रमिक।
चरखी दादरी।
बाजरा उठान से संबंधी समस्याओं पर डीसी मनदीप कौर ने संज्ञान ले लिया है। शिकायतों और मीडिया के मुद्दा उठाने के बाद उन्होंने बाजरा उठान में तेजी लाने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही कहा है कि एजेंसी के पास पर्याप्त वाहन होने चाहिएं और बाजरे का प्रतिदिन मंडियों से उठान हो।
बता दें कि सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले की मंडियों में बाजरे की खरीद की जा रही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मंडियों में खरीद के बाद उठान को लेकर शिकायतें आ रही थीं। मीडिया ने भी इस मामले को लेकर मुद्दा उठाया था। डीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया है और हैफेड सहित सभी संबंधित एजेंसियों को उठान में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उठान में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आनी चाहिए। संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी स्वयं मौजूद रहें।
प्रतिदिन देनी होगी आवक, खरीद और उठान की रिपोर्ट
डीसी ने कहा कि अब अधिकारी दैनिक रिपोर्ट दें और रिपोर्ट में प्रतिदिन की खरीद व उठान के साथ कुल खरीद व उठान का ब्योरा भी हो। उन्होंने कहा कि उठान के लिए जिस ठेकेदार के साथ अनुबंध किया गया है, उसको भी स्पष्ट कर दिया जाए कि वह पर्याप्त संख्या में वाहनों का हर समय इंतजाम रखे।