फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DC warns: Officials to measure contaminated drinking water supply if not resolved

डीसी की चेतावनी : दूषित पेयजल आपूर्ति का समाधान नहीं होने पर नपेंगे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
DC warns: Officials to measure contaminated drinking water supply if not resolved
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीसी श्यामलाल पूनिया। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दूषित और अनियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। वीरवार को डीसी श्यामलाल पूनिया ने विभागीय अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस आदेश की पालना में कोताही बरतने वाले अधिकारी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। डीसी वीरवार को सीसीआई क्षेत्र में बनी जलभराव व पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे और उसी दौरान उन्होंने निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे डीसी को लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बहुत गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिसके कारण लोग बीमार हो सकते हैं। इस पर डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी जन स्वास्थ्य विभाग की है और विभाग इस जिम्मेदारी से किसी भी हालत में भाग नहीं सकता है। विभाग स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे और अगर इस कार्य में कोताही की जाती है तो सख्त प्रशासनिक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

इससे पहले लोगों ने डीसी को बताया कि सीसीआई के साथ पुरानी नहर है। जिसे लोगों ने मिलकर सीसीआई व आसपास के क्षेत्र में भरा पानी निकालने के लिए खुदवाया है। लेकिन साथ ही मिट्टी दरदरी होने के कारण पानी निकालने में काफी परेशानी आ रही है। इसके लिए अस्थाई तौर पर पाइप लाइन लगाने की जरूरत है। इस पर उपायुक्त ने कार्यकारी अभियंता को तुरंत पाइप उपलब्ध करवाकर लाइन लगाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गली का लेवल ऊपर उठाने की भी लगाई गुहार
निरीक्षण करने पहुंचे डीसी श्यामलाल पूनिया के समक्ष लोगों ने एक गली का लेवल ऊंचा उठवाने की गुहार लगाई। लोगों ने बताया कि गली का लेवल नीचा होने से उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इस पर डीसी ने नगर परिषद के जेई सौहार्द शर्मा को निशानदेही करवाकर काम सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed