फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dc taken meeting of officers

मेरा कामकाज का तरीका दूसरों से अलग, कार्याें को लटकाने वाले बिल्कुल पसंद नहीं : उपायुक्त

Wed, 10 Sep 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 10 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
dc taken meeting of officers
- नवनियुक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश, टीम की तरह काम कर जिले को चमकाएंगे अधिकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सभी विभागों को अपनी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को लेकर एक टीम की तरह काम करना है। कोताही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अधिकारी दैनिक आधार पर काम करते हुए फाइलों को निकालना सुनिश्चित करें। बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय न छोड़े। नवनियुक्त उपायुक्त डाॅ. मुनीष नागपाल ने बुधवार को आयोजित बैठक में ये निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि उनका काम करने का तरीका अलग है। ऐसे में जिस विभाग को काम करना है, वह उस काम को एक ही बार में अच्छी तरह कर दें। किसी भी काम को लंबित रखना या लटकाना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। मेहनत के साथ केवल उत्कृष्ट तौर पर किए गए कार्य ही क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

मुनीष नागपाल ने कहा कि जिले के सभी अधिकारियों को एक टीम की तरह काम करना है। ताकि विभिन्न क्षेत्रों में दादरी को उच्च स्थान तक लाया जा सके। यह सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की पद सहित व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी बनती है। मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देशों के अनुसार कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय न छोड़े और इसके लिए पूर्व में अनुमति ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम योगेश सैनी, जिला परिषद सीईओ डाॅ. विरेंद्र सिंह, एसडीएम आशीष सांगवान, डीएमसी गुलजार मलिक व सीटीएम प्रीति रावत आदि मौजूद रहीं।
- बैठक में अध्यक्ष ही हों मौजूद
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की बैठकों में केवल कार्यालय अध्यक्ष ही आएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को मिलकर जुनून के साथ काम करना है। चरखी दादरी जिले में विकास की काफी संभावना है। ऐसे में सकारात्मक सोच के साथ काम करें। कोताही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।
- अतिरिक्त चार्ज वाले अधिकारी मंगलवार व वीरवार को रहेंगे मौजूद
उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विभागों की ओर से समय सीमा निर्धारित की हुई है। सभी अधिकारी विकास कार्य के अनुसार रिपोर्ट तैयार करके ऐसे प्रत्येक कार्य की प्रगति बताएं, जिसमें मुख्यमंत्री घोषणाओं को भी शामिल करें। साथ ही अगर किसी विभाग को उपायुक्त कार्यालय से कोई जरूरत है तो उसे भी साथ में दें। जिस किसी अधिकारी के पास दादरी का अतिरिक्त कार्यभार है, वे सभी मंगलवार और वीरवार को दादरी में रहें। साथ ही उपायुक्त कार्यालय सहित जिले के सभी कार्यालयों में कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद रहें।



- मीडिया के माध्यम से पता चलती हैं समस्याएं
उपायुक्त ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जिले में चल रहीं समस्याओं का पता चलता है। ऐसे में उपायुक्त कार्यालय की ओर से विभागों को भेजी जाने वाली ऐसी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई हो और समस्या के समाधान के बाद उसकी रिपोर्ट भी दें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक कार्यालय अध्यक्ष को हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed