{"_id":"5f4d43cd8ebc3eaae120247d","slug":"dc-reviewed-bad-crops-charkhidadri-news-rtk5713928141","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब फसलों का जायजा लेकर उपायुक्त ने राजस्व विभाग को दिए स्पेशल गिरदावरी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब फसलों का जायजा लेकर उपायुक्त ने राजस्व विभाग को दिए स्पेशल गिरदावरी के आदेश
विज्ञापन
उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने सोमवार को दोपहर बाद बाढड़ा क्षेत्र में खराब हुई फसल का मुआयना किया और राजस्व विभाग से विशेष रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम प्रीतपाल सिंह, जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, तहसीलदार नरेश सोनी व भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा भी मौजूद रहे।
उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा राजस्व विभाग अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गांव जेवली, बाढड़ा, भांडवा, लाड के खेतों में पहुंच कर नरमा की फसल का जायजा लिया। क्षेत्र के किसान पिछले दो सप्ताह से प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन कर खराब हुई फसल के क्षेत्र के रकबे की स्पेशल गिरदावरी की मांग कर रहे थे। इस पर उपायुक्त ने इन गांवों में पहुंच कर कपास का निरीक्षण किया और एसडीएम प्रीतपाल सिंह व तहसीलदार नरेश सोनी से पूरी जानकारी ली। उपायुक्त ने कृषि विभाग की टीम को गांवों में भेजकर इस रोग से बचाव के बारे में किसानों को जागरूक करने का आदेश भी दिया।
उपायुक्त के साथ मौजूद भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा व जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा के रेतीले क्षेत्र में कपास की फसल उत्पादन करना बहुत महंगा हो गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने कपास का निरीक्षण करते हुए एसडीएम व तहसीलदार से फसलों में इस तरह के रोग आने पर चिंता प्रकट करते हुए इसके लिए विशेष रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार नरेश सोनी, अॅाफिस कानूनगो राजेश कुमार, अजय कौशिक, भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा, महासचिव हरपाल भांडवा, सूबेदार चंद्रपाल, रणधीर, महेंद्र जेवलीए, नंबरदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह, हलकाध्यक्ष देवीलाल सैन, जजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।