{"_id":"5e8384738ebc3e72c03ccee1","slug":"dc-reached-shelter-home-at-10-pm-on-arrival-of-40-workers-charkhidadri-news-rtk5490763179","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 मजदूर आने की सूचना पर रात 10 बजे शेल्टर होम पहुंचे डीसी और एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 मजदूर आने की सूचना पर रात 10 बजे शेल्टर होम पहुंचे डीसी और एडीसी
विज्ञापन
शेल्टर होम में प्रवासी श्रमिकों से बातचीत करते उपायुक्त।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। आदमपुर डाढ़ी के आर्यवर्त स्कूल में बनाए गए शेल्टर होम में सोमवार रात 40 प्रवासी श्रमिक पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही डीसी श्यामलाल पूनिया और मोहम्मद इमरान रजा रात दस बजे शेल्टर होम पहुंचे। वहां श्रमिकों के रुकने और खाने का प्रबंध कराया गया। वहीं, मंगलवार को जिला प्रशासन ने तीन शेल्टर होम को रद्द कर दिया है और इनकी जगह दो नए शेल्टर होम बनाने के लिए भवन हायर कर लिए हैं। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि दादरी के अस्थायी रैन बसेरों में इस समय 321 प्रवासी श्रमिक रह रहे हैं। खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में 165 मजदूर रुके हुए हैं। इन सभी के लिए भोजन और चिकित्सा सेवा का पूरा प्रबंध किया गया है।
पूनिया ने बताया कि श्रमिकों के रहने की उचित व्यवस्था करने की अस्थायी रैन बसेरों में कुछ परिवर्तन किया गया है। दादरी में उत्सव वाटिका, सरस्वती वाटिका, शंकर वाटिका में शेल्टर होम रद्द कर दिए गए हैं। उनके स्थान पर एससीआर स्कूल चरखी व बाल शिक्षा निकेतन स्कूल सांवड़ को शेल्टर होम बनाया गया है। उपायुक्त ने बताया कि अस्थायी रैन बसेरों में दूसरे राज्यों के निवासियों के लिए रहने, खाने और सोने का इंतजाम किया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि इन रैन बसेरों में मजदूर एक-दूसरे से उचित दूरी रखें। उन्होंने बताया कि दादरी के 11 रैन बसेरों में 321 आदमी रह रहे हैं। इनके अलावा खेड़ी बत्तर क्रेशर जोन में 165 श्रमिक हैं, जिनके लिए चिकित्सा सेवा का इंतजाम प्रशासन ने किया है, उनके भोजन की व्यवस्था क्रेशर एसोसिएशन ने करवाई है। उपायुक्त ने कहा है कि लॉक डाउन की समाप्ति तक ये सभी श्रमिक शेल्टर होम में ही रहेंगे।
रिलीफ फंड में दान दिए 32 लाख राशि
दादरी माइनिंग एसोसिएशन ने कोविड-19 रिलीफ फंड में 21 लाख रुपये और क्रेशर एसोसिएशन ने 11 लाख रुपये की राशि दी है। उपायुक्त ने कहा कि आपदा के इस समय में दान राशि से जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता कार्य किया जाएगा। इसमें और भी नागरिक स्वेच्छा से अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
फ्री का राशन खरीदने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त श्यामलाल पूनिया की जानकारी में कुछ मामले ऐसे आए हैं कि लोग फ्री का राशन वापस दुकानों पर जा-जाकर बेच रहे हैं। उपायुक्त ने कहा है कि किसी दुकानदार ने राहत सामग्री का राशन खरीदा तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।