{"_id":"629e44fc5a90533fae2775b3","slug":"dc-orders-to-expedite-hdpe-pipeline-project-charkhidadri-news-hsr633632255","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने दिए एचडीपीई पाइपलाइन प्रोजेक्ट में तेजी लाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने दिए एचडीपीई पाइपलाइन प्रोजेक्ट में तेजी लाने के आदेश
विज्ञापन
पाइपलाइन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी श्यामलाल पूनिया अधिकारियों को निर्देश देते हु?
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। समसपुर एसटीपी से बाकरा हेड तक डाली जा रही एचडीपीई पाइपलाइन प्रोजेक्ट के कार्य का सोमवार को जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने जायजा लिया। जनस्वास्थ्य विभाग के इस प्रोजेक्ट के तहत 37 किलोमीटर लंबी पाइप बिछाई जा रही है जिस पर करीब 37 करोड़ रुपये लागत आएगी। इस पाइपलाइन के जरिये एसटीपी से आगे पानी की निकासी होनी है। उपायुक्त ने पाइपलाइन डालने का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी इस कार्य में विभागीय स्तर पर आ रही बाधाओं को दूर करें, जिससे कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन के बीच में जो जोड़ बाकी हैं, उनको जल्दी लगवाया जाए। डीसी ने दिल्ली रोड के किनारे पर इमलोटा से बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी की ड्रेन तक 115 लाख रुपये की लागत से डाली जा रही पाइपलाइन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दादरी में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, जिससे कि बारिश के दिनों में आमजन को परेशानी न हो।
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेश गौड़ ने बताया कि एचडीपीई पाइपलाइन बिछाने का 70 प्रतिशत कार्य हो चुका है। दादरी से 27 किलोमीटर दूर गांव दूबलधन माजरा तक यह लाइन डाली जा चुकी है। इसके आगे दस किलोमीटर दूर बाकरा ड्रेन के हेड तक इसे पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना पर 37 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। एसटीपी की पाइपलाइन का डाया सवा फुट से पौने दो फुट तक चौड़ा है।
विज्ञापन
- लोहारू कैनाल के अधीक्षक अभियंता से मिलनी है अनुमति
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र सांगवान ने बताया कि सीवरेज पाइप लाइन से संबधित दस्तोवज लोहारू कैनाल के अधीक्षक अभियंता को भिजवा दिए गए हैं, जहां से पब्लिक हेल्थ को अनुमति मिलनी है। उन्होंने बताया कि इमलोटा के आसपास सेम-जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए पाइप लाइन बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में जाने वाली ड्रेन तक बिछाई जा रही है। इसका 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस लाइन पर दस क्यूसेक क्षमता की तीन मोटरें लगवाई जाएंगी। यह पाइप लाइन तीन फुट चौड़ी है।