फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DC Mandeep Kaur listened to public problems

विभागों के मुखिया जनसमस्याओं का प्राथमिकता से करवाएं समाधान : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:01 AM IST
विज्ञापन
DC Mandeep Kaur listened to public problems
चरखी दादरी। जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। इसके बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्परता से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि हर नागरिक को सभी सुविधाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि आम नागरिक के सभी कार्य निश्चित समयावधि में किए जाएं और सभी विभागों के मुखिया अपने कार्यालयों में हर रोज एक निश्चित समय के लिए अवश्य बैठें। उन्होंने इस मौके पर आमजन की फरियाद सुनी और उनके स्तर की सभी समस्याओं पर गौर करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन



एसडीएम ने चुनाव सेक्टर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बाढड़ा। उपमंडल अधिकारी कार्यालय में सोमवार को सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं को लेकर एसडीएम सुरेश दलाल ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएसपी बाढड़ा देशराज, नोडल अधिकारी केके गोयल और चुनाव कानूनगो खजान सिंह उपस्थित रहे। एसडीएम सुरेश दलाल ने कहा कि मतदान केंद्रों तक पहुंचने के मार्ग, भौतिक सत्यापन, चुनावी प्रबंधन मतदान प्रक्रिया, ईवीएम-वीवीपीईटी में त्रुटि, उसकी कार्यप्रणाली, आदर्श आचरण संहिता, कानून व्यवस्था का ध्यान रखें।


कानूनगो खजान सिंह ने दायित्वों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सेक्टर ऑफिसर चुनाव के हर आयाम में दक्षता प्राप्त कर लें। अपने सेक्टर के सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण करके निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करें। मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया को आत्मसात कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed